फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटियां हमारे लिए अभिशाप नहीं, वरदान हैं

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर।
विज्ञापन

बेटियां हमारे लिए अभिशाप नहीं, वरदान हैं। बूढ़े मां-बाप की सेवा के लिए बेटियों ने शादी तक से इंकार किया है लेकिन बहुत सी माताएं आज अपनी बच्चियों का मुंह भी नहीं देख पाती हैं। आप सबकी तत्परता से यह स्थिति बदल सकती है। यह बातें रविवार को पूर्वांचल ग्रामीण चेतना समिति की ओर से लंका मैदान में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित समारोह में बतौर मुख्य अतिथि संचार-रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने कहीं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की तरफ से गर्भवती महिलाओं के लिए पोषण मिशन योजना शुरू की गई है। इसका लाभ सीधे लाभार्थियों को मिले, इसकी व्यवस्था की जा रही है। नए भारत का निर्माण सिर्फ पुरुषों के सहारे नहीं हो सकता, उसमें मातृशक्ति के सहयोग की महती आवश्यकता है। महिलाओं का आह्वान करते हुए कहा कि आप सभी यह संकल्प लें कि पासपड़ोस के निर्बल एवं दुर्बल बच्चियों के पोषण की जिम्मेदारी लेंगी। इसके बाद ही सही मायने में महिला दिवस के आयोजन की सार्थकता पूर्ण होगी। कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ सिर्फ सरकारी कर्मचारियों के सहारे नहीं हो सकता। इसके लिए आप सभी की भूमिका महत्वपूर्ण है। विशिष्ट अतिथि नगर पालिकाध्यक्ष सरिता अग्रवाल ने कहा कि घर-परिवार स्वस्थ एवं स्वच्छ हो, इसकी जिम्मेदारी हम महिलाओं की है। हम और हमारे परिवार के सदस्य स्वस्थ रहें, इसके लिए स्वच्छ रहना और स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक करना हम सभी का नैतिक कर्तव्य है। इस मौके पर स्वयं सहायता समूह की महिलाओं और युवतियों ने शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति कर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इससे पहले कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि संचार-रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा और जिलाधिकारी के बालाजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस मौके पर रजनी राय, डीडीएम नाबार्ड राजीव नंदन, विनीता सिंह, डा. रजनी राय, निठोरी देवी, भाजपा काशी क्षेत्र के उपाध्यक्ष कृष्णबिहारी राय, जिलाध्यक्ष भानूप्रताप सिंह, सुनील सिंह, अखिलेश सिंह, विभा पाल, मनोज बिंद, गोपाल राय, अजीत सिंह एवं शशिकांत शर्मा आदि उपस्थित रहे। अंत में संस्था के निदेशक फादर ज्ञानप्रकाश ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। अध्यक्षता जिलाधिकारी के बालाजी तथा संचालन रीना सिंह एवं सुनीता ने संयुक्त रूप से किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें