फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व जिलाध्यक्ष को प्रदेश मंत्री बनाए जाने पर खुशी

विज्ञापन
विज्ञापन
बहरियाबाद/सैदपुर। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व जिलाध्यक्ष रामतेज पांडेय को प्रदेश नेतृत्व द्वारा प्रदेश मंत्री बनाए जाने की सूचना पर स्थानीय पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। शनिवार को स्थानीय कस्बा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे का मुंह मीठा कराकर अपनी खुशी का इजहार किया।
विज्ञापन

इस मौके पर भाजपा नेता अजय सहाय ने कहा कि श्री पांडेय को प्रदेश मंत्री बनाए जाने से संगठन को और मजबूती मिलेगी। उनका कुशल नेतृत्व कार्यकर्ताओं में नई उर्जा का संचार करेगा। इस अवसर पर रामाश्रय मिश्र, आलोक सिंह, राजेश सिंह, पंकज सिंह, श्यामनारायण, सिंटू सिंह, हरिश्चन्द्र गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे। इसी क्रम में भाजपा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का एक दल भाजपा के जिला उपाध्यक्ष रघुवंश सिंह पप्पू के नेतृत्व में भाजपा के वरिष्ठ नेता रामतेज पांडेय के बहुरा खानपुर स्थित आवास पर पहुंचा और उन्हें प्रदेश मंत्री बनाए जाने बधाई देते हुए माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया। वहीं पूर्व नगर अध्यक्ष नवीन अग्रवाल के आवास पर आयोजित बैठक में कार्यकर्ताओं ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए एक-दूसरे का मुंह मिठा कराया। इस अवसर पर पूर्व नगर अध्यक्ष नवीन अग्रवाल, त्रिभुवन पांडेय चंचल, संजय वर्मा, राजकुमार लोहिया, अनुराग जायसवाल, सभासद ब्रजेश जायसवाल आदि मौजूद रहे। रामतेज पांडेय के खानपुर बहुरा स्थित आवास पर बधाइयां देने वालों का तांता लगा रहा। उनके आवास पर भाजपा नेता डा. मुकेश सिंह, संतोष मिश्र, मुन्ना मिश्र, दयाशंकर पांडेय, सुशील उपाध्याय, जेपी तिवारी आदि ने माल्यार्पण कर और गुलदस्ता भेंटकर उन्हें मंत्री बनाए जाने की बधाइयां दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें