शबरी संकल्प अभियान के तहत कुपोषण की रोकथाम के लिए विभिन्न विकासखंडों में शुक्रवार को प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। सदर ब्लाक में मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख आलोक कुमार ने अभियान को सफल बनाने की अपील की।
इस अवसर पर जिला कार्यक्रम अधिकारी अमरनाथ मौर्य ने अभियान के उद्देश्य पर प्रकाश डाला। प्रशिक्षण कार्यक्रम में बाल विकस परियोजना अधिकारी अंजू सिंह, गुलाब बिंद, सभी ग्राम प्रधान, रोजगार सेवक आदि उपस्थित थे। सुहवल संवाददाता के अनुसार प्रशिक्षण का उद्घाटन रेवतीपुर के खंड विकास अधिकारी हरिनारायण एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी माधुरी सिंह ने संयुक्त रूप से किया। खंड विकास अधिकारी ने कहा कि सरकार कुपोषण की रोकथाम को लेकर गंभीर है। बाल विकास परियोजना अधिकारी माधुरी सिंह ने बताया कि पूरे ब्लाक में 203 केंद्रों पर 24645 बच्चे पंजीकृत हैं। इनमें 16504 सामान्य श्रेणी, 4249 कुपोषित, 1257 अति कुपोषित बच्चे हैं। इनमें से 22010 बच्चों का वजन कराया गया। कहा कि सरकार का मुख्य मकसद कुपोषण मुक्त गांव बनाने का है। इसके लिए हर माह कुपोषित, अति कुपोषित बच्चों के परिवारों का स्वास्थ्य परीक्षण कराना, उन्हें पौष्टिक आहार देना, स्वच्छ पेयजल, घरों में शौचालयों की व्यवस्था, साफ सफाई की उचित व्यवस्था इस पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। इस मौके चिकित्साधिकारी डा. मनीष शर्मा, मुख्य सेविका कुसुम, रमन, मीना, सहायक शोध अधिकारी मनीष, बीपीएम बबिता सिंह, एडीओ पंचायत अशोक पांडेय, अभिमन्यु पांडेय आदि उपस्थित थे।