जनपद के सभी सीएचसी-पीएचसी को दवाइयां उपलब्ध कराने के लिए सीएमओ कार्यालय में स्थित औषधि भंडार केंद्र का निरीक्षण शुक्रवार को नोडल अधिकारी एसीएमओ डॉ. आरके सिन्हा ने किया। निरीक्षण के दौरान केंद्र में मौजूद दवाइयों की जानकारी लेने के साथ उसकी जांच भी की। औचक निरीक्षण की जानकारी होते ही केंद्र में तैनात स्वास्थ्य कर्मियों में हड़कंप मच गया। जिले के सभी ब्लाकों और ग्रामीण क्षेत्रों में स्थापित सामुदायिक और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर दवाईयों की उपलब्धता बेहतर करने के लिए नोडल अधिकारी की ओर से लगातार निरीक्षण और जांच की जाती है। इसकी को लेकर नोडल अधिकारी एसीएमओ डॉ. आरके सिन्हा ने केंद्र में मौजूद दवाइयों का निरीक्षण किया। साथ ही वहां तैनात स्वास्थ्य कर्मियों से पूछताछ भी की। इस संबंध में उन्होंने बताया कि सीएचसी और पीएचसी पर दवाइयों की कमी न हो, इसके लिए लगातार जांच और निरीक्षण किया जाता है। सीएचसी और पीएचसी पर दवाइयों की कमी न हो, इसके लिए समय से पहले मांग शासन के पास भेज दिया जाता है। साथ ही तैनात स्वास्थ्य कर्मियों को निर्देश दिया गया है कि दवाइयां समाप्त होने से पहले सूची तैयार कर जानकारी दें।