फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने किया जमानिया और सेवराई तहसील का निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। जिलाधिकारी के बालाजी ने तहसील जमानिया, सेवराई तहसील एवं विकास खंड जमानिया, भदौरा का बुधवार को निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने गांव में हो रहे शौचालयों के निर्माण कार्य प्रगति की समीक्षा की तथा शेष लाभार्थियों के खाते में पैसा किस्तों में भेजने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की मंशा है कि हर एक गांव खुले में शौच मुक्त हो। इसके लिए सभी को आगे आना होगा। कहा कि गांव में जागरूकता आ रही है लगभग प्रत्येक व्यक्ति शौचालय निर्माण के लिए इच्छुक है। ऐसे में लाभार्थियों के खाते में किश्त की रकम भेजने में लापरवाही न की जाय। ग्रामीणों द्वारा बातया गया कि इस समय वर्तमान में बालू की समस्या आ रही है। इस पर जिलाधिकारी ने जल्द से जल्द इसके निराकरण का आश्वासन दिया। जिलाधिकारी अतिक्रमण वाले स्थानों को चिह्नित कर उच्चाधिकारी को सूचित करने को कहा। उन्होंने
ग्रामीणों को बताया कि आप की जो समस्या हो, उसे आनलाइन पोर्टल पर भी शिकायत कर सकते है। जिलाधिकारी ने बरूइन एवं नरसिंहपुर धान क्रय केंद्रों का स्थलीय निरीक्षण किया। वहां उपस्थित ग्रामीणों की समस्याओं का सुना। नरसिंहपुर में धान क्रय केंद्र पर लापरवाही बरती जा रही थी। इस पर वहां पर तैनात केंद्र प्रभारी को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि अविलम्ब लेबर और कांटा मशीन उपलब्ध कराया जाय। कहा कि पूरे जनपद में लगभग 2 लाख 58 हजार मिट्रिक टन लक्ष्य के सापेक्ष 1 लाख 32 हजार खरीद हो चुकी है। अभी खरीद चालू है। धान क्रय केंद्र खुले रहने तक लेबरो की उपस्थित अनिवार्य है। जो भी किसान आते है, उसका तौल अवश्य कराए। जिलाधिकारी ने सेवराई तहसील के निरीक्षण में अभिलेखों के अपडेशन के कार्यों की समीक्षा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें