सुहवल (गाजीपुर)। शिवपूजन इंटर कॉलेज मलसा का 80वां वार्षिकोत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक मनोहारी कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों का दिल जीत लिया।
समारोह के मुख्य अतिथि संचार-रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने कहा कि अच्छी शिक्षा व्यवस्था की बदौलत ही वर्तमान पीढ़ी के भविष्य को उज्ज्वल बनाया जा सकता है। शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर सहयोग देकर सशक्त और मजबूत भारत के निर्माण में प्रत्येक व्यक्ति को अपनी सहभागिता सुनिश्चित करानी चाहिए। शिक्षा के क्षेत्र में श्री शिवपूजन इंटर कॉलेज मलसा का योगदान मील का पत्थर साबित हुआ है। इस कॉलेज से पढ़कर निकले छात्र अपनी प्रतिभा की बदौलत देश और विदेश में नाम रोशन कर रहे हैं। इससे पहले श्री सिन्हा ने कॉलेज के संस्थापक शिवपूजन राय की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। उसके बाद कॉलेज के परिसर में पौधरोपण कर सामुदायिक शौचालय का शिलान्यास किया। कॉलेज के प्रबंधक शैलेंद्र कुमार राय एवं प्रधानाचार्य डॉ. अरविंद ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया। उप प्रधानचार्य विजयशंकर राय ने अभिनंदन पत्र पढ़ा। वार्षिक समारोह में कॉलेज के छात्र एवं छत्राओं ने आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया। इस अवसर पर भाजपा के जिलाध्यक्ष भानूप्रताप सिंह, कृष्णबिहारी राय, कमलेश राय, आत्मा राय, मनोज राय, पवन राय, सतीश राय, सुमित राय, रत्नेश राय, सतीश राय, साधु राय, अवधेश राय, बब्लू, परमानंद गुप्ता, सचितानंद राय आदि उपस्थित थे। अध्यक्षता स्वामी सहजानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य डॉ. मांधाता राय तथा संचालन सचिदानंद दुबे ने किया।