फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वितविहीन शिक्षकों की समस्याओं पर हुआ विचार

विज्ञापन
विज्ञापन
बिंदेश्वरी उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय टड़वा के परिसर में रविवार को उत्तर प्रदेश माध्यमिक वित्तविहीन शिक्षक संघ की मुहम्मदाबाद, बाराचवर एवं भांवरकोल विकासखंड की संयुक्त बैठक हुई। इसमें वित्तविहीन शिक्षकों की समस्याओं पर विचार किया गया। साथ ही संगठन के पदाधिकारियों का चुनाव भी हुआ।
विज्ञापन

इस मौके पर संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष सीताराम सिंह यादव ने संगठन की ओर से शिक्षकों के हित के लिए किए गए कार्यों को बताते हुए कहा कि वित्तविहीन शिक्षक अपनी मांगों को पूरा कराने के लिए संघर्षरत हैं। संगठन को और मजबूत करने की जरूरत है। एकता के बगैर कोई भी आंदोलन सफल नहीं हो पाता है। मंडल अध्यक्ष सूर्यनाथ यादव ने मंडल स्तर पर संगठन की तरफ से किए गए संघर्षो एवं उससे प्राप्त उपलब्धियों के बारे में जानकारी प्रदान की। बैठक में संगठन का चुनाव किया गया। इसमें मुहम्मदाबाद विकासखंड के लिए सुदामा यादव अध्यक्ष एवं मिथिलेश राय को महामंत्री बनाया गया। भांवरकोल ब्लाक के लिए मदन यादव अध्यक्ष एवं बिंदेश्वरी उपाध्याय को महामंत्री बनाया गया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष कालिका सिंह यादव, रामजन्म सिंह यादव, सत्यदेव, काशी यादव, सुदामा सिंह यादव, प्रमोद कुशवाहा, बलिराम, विरेंद्र, सुभाष, सुनील कुमार राय, बब्लू आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता रमेश यादव एवं संचालन जिला महामंत्री मंगला राय ने किया। अंत में मिथिलेश कुमार राय ने सभी के प्रति आभार प्रकट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें