फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैकड़ों पात्रों को दिया गया नि:शुल्क विद्युत कनेक्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। मुहम्मदाबाद, नंदगंज, दिलदारनगर, जमानिया आदि स्थानों पर शनिवार को सौभाग्य योजना के तहत विद्युत विभाग की तरफ से कैंप का आयोजन किया गया। इसमें सैकड़ो पात्र लोगों को योजना के तहत नि:शुल्क विद्युत कनेक्शन दिया गया। कनेक्शन पाकर पात्रों के चेहरे खुशी से खिल उठे। जमानिया संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के सब्बलपुर, बढ़ाडीह, गायघाट गांव में विद्युत विभाग द्वारा कैंप लगाया गया। इसमें सौभाग्य योजना के तहत 416 लोगों को नया कनेक्शन किया गया। एसडीओ बीके राव ने बताया कि सब्बलपुर, बढ़ाडीह, गायघाट गांव में लगे कैंप में योजना के तहत कुल 416 पात्रों को कनेक्शन दिया गया। इस मौके पर जेई तापस कुमार सहित अन्य लोग मौजूद थे।
विज्ञापन

दिलदारनगर संवाददाता के अनुसार कर्महरी, पचोखर, रायसेनपुर, नसीरपुर, कुतुबपुर, सुरहा और भोजपुर में सौभाग्य योजना के तहत कैंप का आयोजन किया गया। इन कैपों में 502 पात्रों को नि:शुल्क कनेक्शन दिया गया। कनेक्शन का प्रमाण अवर अभियंता एके सिन्हा ने वितरित किया। इस मौके पर उपखंड अधिकारी अमित कुमार, एके सिन्हा, ग्राम प्रधान साहब चौधरी, संजीव गुप्ता, विनय तिवारी, राजकुमार कुशवाहा आदि मौजूद रहे। नंदगंज संवाददाता के अनुसार स्थानीय विद्युत उपकेंद्र नंदगंज की तरफ से बरहपुर के इशोपुर एवं सुजनीपुर गांव में सौभाग्य योजना के अंतर्गत नि:शुल्क विद्युत कनेक्शन कैंप का आयोजन किया गया। इसमें कुल 30 पात्रों को कनेक्शन दिया गया। इस मौके पर जेई रमेश कुमार, इंसाफ अली, रामधन राम, अनिल कुमार, रामशरण आदि मौजूद थे।
मुहम्मदाबाद संवाददाता के अनुसार सौभाग्य योजना के तहत राजापुर गांव के प्राथमिक विद्यालय परिसर में विद्युत विभाग द्वारा अवर अभियंता विनोद कुमार एवं ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अश्वनी कुमार राय की देखरेख मे सुबह 10 बजे से अपराहन 2 बजे तक कैंप लगाया गया। इसमें 40 गरीब परिवारो को फार्म भरवाकर नया विद्युत कनेक्शन दिया गया। अवर अभियंता विनोद कुमार ने बताया कि सरकार अधिक से अधिक लोगों को विद्युत कनेक्शन देने के लिए सौभाग्य योजना प्रारम्भ की है। इस अवसर पर क्षेत्र पंचायत सदस्य अरूण कुमार राय, अमरनाथ, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अश्वनी कुमार राय, हरिनारायन राय, शशिकांत राय, मनोज कुमार राय, अशोक चौहान, सदानंद चौबे आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें