फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बजरंग दल ने पाकिस्तान का पुतला फूंका

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। कुलभूषण जाधव की पत्नी और उसकी मां के साथ पाकिस्तान में हुए दुर्व्यवहार को लेकर विभिन्न संगठनों की त्योरी चढ़ हुई है। शनिवार को बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने विकास भवन चौराहा के पास पाकिस्तान का पुतला फूंककर अपने रोष का इजहार किया। इस अवसर पर आयोजित सभा में वक्ताओं ने कहा कि पाकिस्तान की इस नापाक हरकत की जितनी निंदा की जाए वह कम है।
विज्ञापन

सभा में बजरंग दल के जिला संयोजक बंटी राय ने कहा कि पाकिस्तान ने कुलभूषण जाधव की मां एवं पत्नी के साथ जो व्यवहार किया है उससे देश के नागरिकों में जबरदस्त आक्रोश है। वह अपनी बेजा हरकत से बाज नहीं आ रहा है। उसने जो अमानवीय व्यवहार किया है उसकी इस हरकत के खिलाफ सख्ती से पेश आना चाहिए। दल के कार्यकर्ता इस तरह के व्यवहार को बर्दाश्त नहीं करेंगे। पुतला फूंकने के दौरान ऋषभ राय, शिवम राय, अविनाश राय, हिमांशु राय, अभिषेक राय, विपिन पाल, अंकित राय, विशाल पाल तथा हीरालाल यादव आदि उपस्थित थे। इससे पहले पुतला फूंकने के दौरान पाकिस्तान के खिलाफ कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें