गाजीपुर। केंद्रीय संचार-रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने कहा कि भाजपा अकेली पार्टी है जिसने निकाय चुनावों का एक संकल्प पत्र जारी किया है। जिसमें भाजपा की जीत के बाद वह नगरवासियों के लिए क्या करेंगी यह बताया गया है। इस संकल्प पत्र में नगरीय निकायों में रहने वाले लोगों को स्वच्छ पेयजल सहित बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने की बात कही गई है। वाटर एटीएम लगाकर मुहल्लों सामान्य लोगों को स्वच्छ पानी उपलब्ध कराने का काम पार्टी करेगी।
अन्य दल चुनाव जरूर लड़ रहे हैं, लेकिन किसी ने नगरीय क्षेत्र की जनता के सामने कोई संकल्प प्रस्तुत नहीं किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सरकार बनने के बाद पहली कैैबिनेट में 227 करोड़ से स्टेडियम बनाने की घोषणा कर जिले को बड़ी सौगात प्रदान की। आजादी के बाद से वर्ष 2014 तक गाजीपुर के विकास पर जितना धन खर्च नहीं हुआ उससे कहीं ज्यादा धन केंद्र सरकार ने जिले के विकास के लिए खर्च किया हैै। शेष एक-डेढ़ वर्ष में केंद्र और प्रदेश सरकार मिलकर जिले में विकास की गंगा बहाने का काम करेगी। रेल कम सड़क पुल की चर्चा करते हुए कहा कि अब तक इनका निर्माण कम से कम दस वर्ष में पूरा होता था लेकिन गंगा नदी पर ताड़ीघाट पर बनने पर वाला रेल कम सड़क पुल तीन के बजाए ढाई वर्ष में बनकर तैयार हो जाएगा। बलिया के सांसद भरत सिंह ने कहा कि नगरीय निकायों के विकास के लिए निकायों में भाजपा के बोर्ड का गठन जरूरी है। पिछली सरकारों ने निकायों के साथ भेदभाव किया लेकिन पार्टी की सरकार निकायों के विकास को लेकर गंभीर है। एमएलसी विशाल सिंह चंचल ने कहा मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी के नेतृत्व में सरकार विकास की गंगा बहा रही है। मुहम्मदाबाद की विधायक अलका राय ने कहा कि पूर्व की सरकारों ने विकास के नाम पर जनता को छलने का काम किया। जमानिया की विधायक सुनीता सिंह ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार के विकास कार्यों की बदौलत पार्टी निकाय चुनावों में कामयाबी दर्ज करेगी। सदर विधायक डा. संगीता बलवंत ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार ने भ्रष्टाचार पर लगाम लगा दिया है। एमएलसी डा. केदारनाथ सिंह ने निकाय चुनाव में पार्टी प्रत्याशियों को विजयी बनाने की अपील की।
0000
सीएम की चुनावी जनसभा में उपस्थित लोगों की सूची...
भाजपा की चुनावी सभा में पूर्व मंत्री शारदा चौहान, पूर्व विधायक सिंहासन सिंह, पशुपतिनाथ राय, नगर पालिका गाजीपुर की प्रत्याशी सरिता अग्रवाल, मुहम्मदाबाद के प्रत्याशी दिनेश वर्मा, पूर्व नपा अध्यक्ष गाजीपुर विनोद अग्रवाल, पूर्व जिलाध्यक्ष रामतेज पांडेय, बृजेंद्र राय, कृष्णबिहारी राय, रामनरेश कुशवाहा, सरोज कुशवाहा, पूर्व एमएलसी प्रो, बाबूलाल बलवंत, मंत्री प्रतिनिधि सुनील सिंह, अखिलेश सिंह, अर्जुन सेठ, अनिल पांडेय, मुराहू राजभर, प्रभुनाथ चौहान, अजय राय दारा, रासबिहारी राय, रुद्रा पांडेय, शीला सोनकर, रमेश सिंह, अच्छेलाल गुप्ता, ओमप्रकाश राय, राजेश्वर सिंह, विरेंद्र राय, शशिकांत शर्मा, कमलेश प्रकाश सिंह, रविंद्र श्रीवास्तव, सादात की प्रत्याशी प्रमिला यादव, सैदपुर अनीता बर्नवाल, जमानिया के संतोष वर्मा, जंगीपुर शैल कुमारी, बहादुरगंज सोनी प्रजापति, दिलदारनगर के सोनू गुप्ता, सुरे एवं विभा पाल आदि उपस्थित थी।संचालन वरिष्ठ नेता श्यामराज तिवारी ने किया।
....