फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा में शामिल होने पर स्वागत किया

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। हाल में ही सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के समक्ष लखनऊ में पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वाले बसपा के जिला प्रभारी एवं जमानिया विस के पूर्व प्रत्याशी रहे अशोक बिंद का पार्टी कार्यालय समता भवन पर शनिवार को माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।
विज्ञापन

इस अवसर पर सपा जिलाध्यक्ष डॉ. नन्हकू यादव ने कहा कि श्री बिंद के पार्टी में शामिल होने से दल को काफी मजबूती मिलेगी। इस अवसर पर अशोक बिंद ने कहा कि समाजवादी पार्टी ही ऐसा दल है जहां हर संप्रदाय और जाति के लोगों का सम्मान है। सपा को मजबूत बनाने वह कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। उनके साथ पार्टी में शामिल होने वाले कई अन्य लोगों का भी माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। इस अवसर पर बच्चा यादव, रामधारी यादव, जय किशन साहू, राजेश कुशवाहा, सुधीर यादव, मुन्न यादव, अरुण श्रीवास्तव, दिनेश यादव, गुड्डू यादव, वंश बहादुर, गोपाल यादव, राहुल, नन्हे, लड्डन, रामाशीष, गुलाम कादीर राईनी आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन जिला महासचिव सदानंद यादव ने किया।
विज्ञापन

.....
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें