फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उम्मीदवारों ने समर्थकों संग शहर में निकाला जुलूस

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। स्नातकोत्तर महाविद्यालय के छात्रसंघ चुनाव के लिए शुक्रवार को नामांकन के चलते महाविद्यालय के आसपास काफी गहमा-गहमी रही। चुनाव में ताल ठोक रहे कई उम्मीदवारों की तरफ से शहर में जुलूस निकाला गया। इस दौरान दो एवं चार पहिया वाहनों पर सवार समर्थकों की तरफ से निकाले गए जुलूस के कारण कई जगहों पर यातायात प्रभावित हुआ। पूरा शहर दोपहर बाद से लेकर शाम तक रेंगता रहा।
विज्ञापन

छात्रसंघ चुनाव के विभिन्न पदों के लिए ताल ठोक रहे उम्मीदवार जुलूस निकालकर नामांकन करने पहुंचे। कई उम्मीदवारों की तरफ से निकाले गए जुलूस में शामिल दर्जनों छात्र अपने प्रत्याशी के समर्थन में नारेबाजी कर आवाज बुलंद करते चल रहे थे। कुछ प्रत्याशियों के समर्थक ध्वनि विस्तारक यंत्रों पर बज रहे गीतों पर नाचते-गाते चल रहे थे। प्रत्याशी चार पहिया वाहनों के ऊपर सवार होकर समर्थन की अपील करते चल रहे थे। समर्थक अपने उम्मीदवार की हैंडबिल और पर्चे लोगों में बांटते चल रहे थे। प्रत्याशी का टेंपो हाई करने और अधिक से अधिक भीड़ दिखाकर मतदाताओं को अपनी तरफ करने का प्रयास जारी रहा। दावेदारों की तरफ से अलग-अलग स्थानों से निकाले गए जुलूस की वजह से शहर में कई स्थानों पर जाम की समस्या उत्पन्न हुई। यातायात प्रभावित होने के कारण मार्ग पर आवागमन करने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। चुनाव की वजह से महाविद्यालय के आसपास दिन भर गहमा-गहमी रही। पिछले दिनों स्वामी सहजानंद पीजी कॉलेज के छात्रसंघ चुनाव में उपद्रव के मद्देनजर पुलिस प्रशासन काफी चौकस रहा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें