फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेदारंभ संस्कार का आयोजन हुआ

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। वेदारंभ संस्कार का आयोजन चीतनाथ स्थित आर्य समाज मंदिर में रविवार को किया गया। इस मौके पर पटना बिहार से आए आचार्य मनोज शास्त्री ने ब्रह्मचारियों को केशांत, उपनयन, वेदारंभ संस्कार की दीक्षा दी। इस मौके पर उन्होंने कहा कि आर्य समाज इन संस्कारों के माध्यम से सनातन धर्म की नींव को मजबूत कर आने वाले समय में भारत को एक हिंदू राष्ट्र के रूप में देखने का लक्ष्य हासिल करेगा। ताकि भारत को विश्व गुरु का दर्जा पुन: प्राप्त हो सके।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हम आर्य हैं और कभी भी अपनी संस्कृति और राष्ट्र पर हमला करने वाले गद्दारों को स्वीकार नहीं कर सकते। इस मौके पर जिला मंत्री संतजी, राजनाथ, जवाहर, मोहन, सुरेंद्र वर्मा, दयाशंकर, सदाशिव, रिंकू अग्रवाल, नीलकमल, राजेश, आदित्य आर्य, संजय वर्मा, अविनाथ, दिलीप, गोविंद, ब्रह्मदेव, संतोष वर्मा, राकेश, मनोज, चंद्रमणि, मनीष, ओमजी, शोभा, संतोष, रीता वर्मा, संगीता, सौरभ, विजेंद्र, नीतू, हरिनारायन, प्रेम श्रीवास्तव, हरिशंकर, श्यामजी आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें