फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्यावरण बचाने के लिए 100 पौधे लगाए

विज्ञापन
विज्ञापन
सुहवल (गाजीपुर)। रेवतीपुर ब्लाक क्षेत्र के कल्यानपुर गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय परिसर में नेहरू युवा केंद्र की ओर से नमामि गंगे योजना के तहत पर्यावरण को संरक्षित करने और बढ़ते प्रदूषित पर्यावरण पर रोकथाम के लिए स्वच्छता जागरूकता अभियान चलाया गया। साथ ही खंड विकास अधिकारी हरिनारायण और नेहरू युवा केंद्र के राष्ट्रीय स्वयं सेवक जसवंत यादव ने विभिन्न प्रजाति के कुल 100 पौधों का रोपण करने के बाद छात्र एवं छात्राओं को शपथ भी दिलाया।
विज्ञापन

नमामि गंगे योजना के तहत सुदूर ग्रामीण अंचलों में तेजी से फैल रहे प्रदूषण से गावों को मुक्त कराने की दिशा में सरकार के निर्देश पर ब्लाक क्षेत्र के विभिन्न गावों के प्रमुख सार्वजनिक जगहों, विद्यालयों, मार्गों के किनारे लगाने का काम तेजी से जारी है। इसी क्रम में कल्यानपुर के प्राथमिक विद्यालय आलमकापुरा परिसर में आम, जामुन, सागौन आदि के पौधों का रोपण किया गया। इसके के बाद विद्यालय में खंड विकास अधिकारी ने सभी को इस योजना के तहत शपथ दिलाते हुए कहा कि जिस तेजी से पर्यावरण प्रदूषण बढ़ रहा है। उसके चलते समाज को अगर इससे मुक्ति दिलाना है, तो प्रति व्यक्ति पांच पौधों का रोपण करना अति आवश्यक है। इस मौके पर लक्ष्मण सिंह यादव, जसवंत यादव, उषा यादव, मनोज कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें