गाजीपुर। रेवतीपुर ब्लाक के गांव उतरौली में संपूर्ण स्वच्छता मिशन के तहत सोमवार को रैली निकाली गई। रैली को मिशन के जिला चैंपियन रामानंद यादव ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ग्राम पंचायत भवन से होते हुए रैली कार्यक्रम स्थल पर आकर समाप्त हुई। रैली में शामिल छात्र-छात्राएं और ग्रामीण हमने ये ठाना है गांव को स्वच्छ एवं सुंदर बनाना है आदि नारे लगाते लोगों को जागरूक करते चल रहे थे।
इस मौके पर जिला चैंपियन रामानंद यादव ने कहा कि जिनके घरों में शौचालय नहीं है, वो इसका निर्माण करा दूसरों को भी जागरूक करें। ग्राम प्रधान पूनम सिंह ने कहा कि अपने मकान के आसपास गंदगी न होने दें। इस मौके पर मिशन के राजेश राय, प्रधान प्रतिनिधि अजय सिंह, निगरानी समिति के अध्यक्ष पप्पू राम, सरोज देवी, अमिताभ सिंह, राजनारायण पांडेय, मनोज पांडेय, कैलाश प्रजापति, भीखम सिंह, देवंती, कांति देवी, कमलेश राम, गीता देवी आदि उपस्थित थीं। इसके पहले प्रधान पूनम सिंह ने जिला चैंपियन रामानंद यादव को स्मृति चिह्न देकर उनका अभिनंदन किया।