फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनपद के 200 छात्र-छात्राओं को मिला स्मार्ट फोन, टैबलेट

विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर शनिवार को जिले के 200 छात्र और छात्राओं को लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में स्मार्ट फोन एवं टैबलेट वितरित किया गया। प्रदेश सरकार ने इकाना स्टेडियम में एक करोड़ छात्र, छात्राओं को मुफ्त लैपटॉप, स्मार्ट फोन वितरित कर अभियान का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रिमोट दबा कर अभियान का शुभारंभ किया। इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण जनपद पर एलईडी, वीडियो वैन के माध्यम से जनपद के समारोह स्थलों पर दिखाया गया। यह आयोजन पीजी कालेज, स्वामी सहजानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय, राजकीय बालिका इंटर कालेज एवं राजकीय महिला महाविद्यालय में लाइव टेलीकास्ट किया गया।
इस कार्यक्रम में शिक्षक, कर्मचारी, अधिकारियों के साथ छात्र-छात्राओं की उपस्थिति रही। टैबलेट वितरण देखकर छात्र, छात्राओं में जोश के साथ साथ उम्मीदें भी बढ़ गई हैं। कार्यक्रम के दौरान राजकीय बालिका महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. राघवेंद्र कुमार पांडेय, चीफ प्राक्टर डॉ. दिनेश सिंह, डॉ. एस डी सिंह परिहार, टैबलेट एवं स्मार्ट फोन वितरण समिति के संयोजक डॉ. सत्येंद्र नाथ सिंह, डॉ. अमित प्रताप, डॉ. मनोज मिश्र, डॉ. दिनेश सिंह, स्वामी सहजानंद के डॉ. बीके राय, प्राचार्य अवधेश नारायण राय, अजय राय, डॉ. नितिन कुमार राय समेत विद्यार्थी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें