शहरनामा... सीएमओ कार्यालय स्थित आयुष्मान पोर्टल पर काम करते स्वास्थ्य कर्मी। संवाद
गाजीपुर। आयुष्मान पात्रों के विभिन्न समस्याओं का निस्तारण सीएमओ कार्यालय स्थित आयुष्मान कार्यालय में हुआ। सोमवार को कार्ड से संबंधित 200 समस्याओं को निस्तारित किया गया। वहीं, 30 पात्रों का कार्ड भी बनाया गया है। साथ ही लंबे समय से जनरेट नहीं हुए पात्रों का ई- केवाईसी करने के साथ ही गोल्डेन कार्ड भी जनरेट किया गया।
आयुष्मान योजना के जिला प्रोग्राम कोआर्डिनेटर आशीष कुमार गुप्ता ने बताया कि जिले में नौ लाख 92 हजार से अधिक कार्ड पात्रों के बन चुके हैं। यहीं नहीं जिन पात्रों के लंबे समय से कार्ड जनरेट नहीं हुआ है। जबकि उनके परिवार के अन्य सदस्यों का कार्ड जनरेट हो चुका है। ऐसे पात्रों का ई- केवाईसी भी अब तक नहीं हुई है। ऐसे पात्रों के समस्याओं को निस्तारित करने के लिए कार्यालयों पर लगातार टीम काम कर रही है। आईटी मैनेजर अमित उपाध्याय ने बताया कि आयुष्मान पात्रों को किसी तरह की समस्या आने पर उनकी समस्या का निस्तारण किया जा रहा है। प्रतिदिन दिन 200 से अधिक लोगों की कार्ड संबंधित समस्या निस्तारित की जा रही है। वहीं, 30 पात्रों का कार्ड भी बना है। इसके अलावा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर तैनात आरोग्य मित्रों द्वारा भी आयुष्मान पात्रों को कार्ड संबंधित आने वाली समस्याओं का निस्तारण किया जा रहा है, जिससे पात्रों को उपचार में परेशानी का सामना न करना पड़े।