फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: 31 को सेवानिवृत्त होंगे सादात और सैदपुर ब्लाॅक के 20 शिक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन
सादात और सैदपुर ब्लाॅक के प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में कार्यरत 20 शिक्षक 62 वर्ष की आयु पूर्ण करने के बाद 31 मार्च को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। सेवानिवृत्त होने वालों में सात महिलाएं शामिल हैं। सादात ब्लाॅक से सेवानिवृत्त होने वालों में प्राथमिक के चार प्रधानाध्यापक और उच्च प्राथमिक के पांच सहायक अध्यापक हैं।
विज्ञापन

प्राथमिक के जो प्रधानाध्यापक सेवानिवृत्त हो रहे हैं, उनमें हेमवती यादव, राजनाथ सिंह यादव, अख्तर अली और मुंशी राम शामिल हैं। जबकि उच्च प्राथमिक विद्यालयों से सेवानिवृत्त होने वाले सहायक अध्यापकों में ऊषा जायसवाल, प्रेमशील देवी, जनार्दन सिंह, दलसिंगार यादव और इंद्रदेव यादव हैं।
इसके अलावा सैदपुर ब्लाॅक से सेवानिवृत्त होने वालों में प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक सूर्यनाथ सिंह यादव, कांता सिंह यादव और लल्लन सिंह शामिल हैं। उच्च प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक पद से सेवानिवृत्त होने वालों में निर्मला देवी, शशिकला पांडेय, आशा देवी और मूलचंद सोनकर शामिल हैं।
विज्ञापन

सहायक अध्यापकों में शैलबाला देवी, विजय पांडेय, भगवान सिंह यादव और राजेंद्र यादव शामिल हैं। सादात ब्लाॅक के प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लाॅक अध्यक्ष राजेश यादव और सैदपुर ब्लाॅक के उच्च प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लाॅक अध्यक्ष डॉ. रविंद्रनाथ यादव ने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें