Ghazipur News: यूपी के गाजीपु जिले में बारिश के बाद विभिन्न स्थानों पर जलभराव हो गया। इस कारण शहर और ग्राामीण क्षेत्रों में ज्यादा समस्या हो गई। वहीं, गर्मी और उमस की मार झेल रहे लोगों को राहत मिली।
UP Flood Alert: गाजीपुर में शहर सहित कई ग्रामीण क्षेत्रों में शनिवार को दिन में तीन बजे करीब बीस मिनट तक 9.3 एमएम बारिश होने से गर्मी से परेशान लोगोें को कुछ राहत मिली। वहीं, तापमान भी एक डिग्री की कमी दर्ज की गई। बारिश से गड्ढायुक्त सड़कों पर पानी भर जाने से लोगों का मुश्किलों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
कृषि विज्ञान केंद्र पीजी कॉलेज के मौसम वैज्ञानिक कपिलदेव शर्मा ने बताया कि आने वाले दिनों में रुक-रुक कर बारिश होने संभावना है। बारिश के दौरान बाजार में निकले लोगों को यहां-वहां रुककर पानी बंद होने का इंतजार करना पड़ा। कई मोहल्लों में भी जगह-जगह पानी भर गया। इससे लोगों को आने-जाने में बेहद मुश्किल हुई।
सुबह से गर्मी से परेशान लोग बारिश की राह देख रहे थे। इसके बाद उन्हें उमस भरी गर्मी से थोड़ी राहत मिली। सेवराई तहसील मुख्यालय स्थित बाजार में शनिवार की शाम हुई तेज बारिश ने सफाई व्यवस्था की पोल खोल दी। नालियां जाम होने और जल निकासी की समुचित व्यवस्था न होने के कारण सड़कों पर घुटने भर पानी लग गया जिससे लोगों को आवागमन करने में मुश्किल हुई।
विज्ञापन
लोगों ने बताया कि जल निकासी के लिए नालियों की साफ-सफाई नहीं की गई है जिससे बरसात के दिनों में स्थिति बद से बदतर हो जाती है। मुख्य चौराहा से लेकर शिव मंदिर तक सड़कों पर जलभराव हो जाने से वाहन चालकों और राहगीरों को आवागमन करने में परेशानी उठानी पड़ी।