फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलग अलग स्थानों से दो शव मिलने से सनसनी

Sat, 16 Jul 2016 11:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर
विज्ञापन
मृत देहअ - फोटो : डेमो फोटो
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र में अलग-अलग दो स्थानों पर शवों के मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। दोनों को पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शवों की शिनाख्त नहीं हो पाई है।
विज्ञापन

शुक्रवार की देर शाम  इलाके के हरबलमपुर गांव के पास रेल पटरी के किनारे शनिवार की सुबह एक युवक का धड़ रेल पटरी के किनारे मिला। मृतक की उम्र करीब 35 साल थी। मौके पर उसका केवल धड़ पड़ा  था। उसके सिर का कहीं अता-पता नहीं था। शव मिलने की सूचना आग की तरह इलाके में फैल गई। थोड़ी ही देर में सैकड़ों लोग मौके पर इकट्ठा हो गए। युवक के शरीर पर कपड़े के नाम पर सिर्फ नीले रंग का अंडरवियर  था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक युवक की लाश के पास एक क्रीम कलर का कुर्ता, दो काले रंग की चादर और प्लास्टिक के एक जोड़ी चप्पल  पड़ी थी। इस संबंध में कोतवाल राम सिंह ने बताया की अन्त्य परीक्षण के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।  मृत युवक का सिर कहां चला गया ? पुलिस इसका पता लगाने में जुटी है।
उधर दूसरी घटना मतसा बांड़ में गंगा के किनारे की है। वहां शनिवार की सुबह एक युवक की लाश  मिली। मृतक की उम्र करीब 18 साल थी। लोगों के मुताबिक उसके शरीर पर मौजूद कपड़े को देखकर यह प्रतीत हो रहा था कि वह किसी विद्यालय का छात्र था। उसका रंग गोरा था। उसके शरीर पर हल्की पीले रंग की धारीदार शर्ट, मैरून रंग की पैंट तथा  हरी गंजी मौजूद थी। शरीर पर बाहरी चोट का कोई  निशान मौजूद नहीं था।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र में एक ही रात दो युवकों की अलग-अलग स्थान पर लाश मिलने से पूरा इलाका दहशत में है। ग्रामीणों की माने तो दोनों युवकों की हत्या कर साक्ष्य छुपाने की गरज से नदी किनारे तथा रेलवे लाइन के पास शव को फेंका गया है। हत्यारे कौन थे ? कहां से आए थे ? उन्होंने हत्या क्यों की ?  इन सवालों का जवाब फिलहाल संभव नहीं है। पुलिस मृतकों  की शिनाख्त में जुटी है। पहचान होने के बाद घटना के तह तक पहुंचा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें