फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीस बकाएदारों का काटा गया कनेक्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
नंदगंज। विद्युत विभाग की टीम ने मंगलवार को बाजार में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान 20 बड़े बकाएदारों का कनेक्शन काटने के साथ दस बड़े बकाएदारों का समाधान योजना के तहत रजिस्ट्रेशन किया गया। चेकिंग के चलते उपभोक्ताओं में अफरा-तफरी मची रही। जो लोग कटिया कनेक्शन से बिजली जला रहे थे, वह आनन-फानन में अपना केबिल उतारने में जुट गए।
विज्ञापन

स्थानीय बाजार में उप खंड अधिकारी अमित कुमार के नेतृत्व में चेकिंग अभियान चलाया गया। लोगों के कनेक्शनों की जांच की गई। उपखंड अधिकारी अमित कुमार ने बताया कि चेकिंग के दौरान दस बड़े बकाएदारों का समाधान योजना के तहत रजिस्ट्रेशन कराया गया। पांच लोगों के यहां मीटर लगाया गया। इसके साथ ही 20 बड़े बकाएदारों की बिजली काटते हुए उन्हें सख्त हिदायत दी गई कि अगर जल्द से जल्द बकाया नहीं जमा करते हैं तो विभागीय कार्रवाई करते हुए उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। कहा कि 25 मार्च तक सभी बड़े बकाएदार समाधान योजना के तहत अपना रजिस्ट्रेशन कराकर बिजली बिल 31 मार्च तक जमा कर दें। अगर ऐसा नहीं किया तो उनका कनेक्शन काट दिया जाएगा। यह चेकिंग अभियान आगे भी जारी रहेगा। चेकिंग टीम में उप खंड अधिकारी के साथ अवर अभियंता रमेश कुमार, एसएसओ रामधन, मीटर रीडर मनीष सिंह, लाइनमैन रामशरण, रामचरण यादव, अनिल, लक्ष्मी नारायण, इम्तियाज शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें