फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जारी रहा सेतु मरम्मत का काम

विज्ञापन
विज्ञापन
सुहवल। गंगा नदी पर हमीद सेतु के ज्वाइंटर में पड़ी दरार दुरुस्त करने के लिए तीसरे दिन मंगलवार को भी मरम्मत कार्य जारी रहा। छोटे और बड़े चार पहिया वाहनों का आवागमन बंद होने से लोगों की परेशानियां भी बनी रहीं। धूप के बीच लोग पैदल सेतु को पार करते रहे। मरम्मत कार्य में दस दिन लगने की संभावना है।
विज्ञापन

शुक्रवार भोर में करीब चार बजे हमीद सेतु के पिलर नंबर छह एवं सात के मध्य ज्वाइंटर नंबर 14 की रोलर बेयरिंग खिसकने के कारण दरार आ गई थी। इसकी सूचना मिलने पर प्रशासन ने बड़े चार पहिया वाहनों के संचालन पर रोक लगा दिया था। इससे बड़े वाहन चालकों की परेशानी बढ़ गई थी। काफी दूरी तय कर वह आने-जाने को विवश हो गए हैं। रविवार की शाम से मरम्मत का कार्य प्रारंभ किया गया। इससे सोमवार की सुबह 10 बजे से सेतु पर छोटे चार पहिया वाहनों के आवागमन पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया। यात्री वाहनों से लोग पुल से पहले उतरकर पैदल ही सेतु को पार कर रहे थे और सेतु के उस पार खड़े वाहनों से गंतव्य के लिए रवाना हो रहे हैं। इस दौरान सबसे ज्यादा परेशानी उन लोगों को हुई, जिनके पास काफी मात्रा में सामान था।
मंगलवार को इंजीनियरों ने हाइड्रोलिक प्रेशर जैक के सहारे एक सिरे का स्पैन लिफ्टिंग का काम शुरू किया, जो दोपहर तक पूरा कर लिया गया। इसके बाद मरम्मत में लगे टीम के सदस्यों ने माइक्रो कांक्रीट सहित अन्य केमिकल्स के जरिए बेयरिंग वाले जगह का बेस बनाने का काम शुरू किया, जो दोपहर बाद तक जारी रहा। अगले दिन बुधवार को यह काम पूरा होने के बाद पुराने बेयरिंग की जगह नया प्लेटनुमा बेयरिंग लगाया जाएगा। इसके अगले करीब 36 घंटे के बाद ज्वाइंटर के दूसरी तरफ स्थित रोलर बेयरिंग को बदलने की प्रक्रिया होगी। इस संबंध में एनएचएआई वाराणसी के परियोजना निदेशक समर बहादुर ने बताया कि मरम्मत काम तेजी से जारी है। जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा। रहा सवाल बड़े वाहनों के संचालन का, तो मरम्मत पूरा होने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। जिलाधिकारी के बाला जी ने कहा कि सेतु का मरम्मत कार्य जल्द पूरा कराने के लिए इंजीनियरिंग टीम एवं एनएचएआई से बराबर संम्पर्क किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें