फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालकों की सौ मीटर में सोनू और बालिकाओं में शोभा रही सबसे आगे

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। सत्यदेव ग्रुप ऑफ़ कॉलेजेज के तत्वावधान में सत्यदेव इंस्टीट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी की ओर से आयोजित तीन दिवसीय कर्मवीर सत्यदेव सिंह खेलकूद प्रतियोगिता का फाइनल शनिवार को खेला गया। बालकों की 100 मीटर की दौड़ में सोनू सिंह यादव पहले, नितीश राव दूसरे तथा पंकज पांडेय तीसरे, 200 मीटर में आकाश यादव प्रथम, नीरज यादव द्वितीय तथा योगेश यादव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

बालिकाओं की 100 मीटर की दौड़ में शोभा यादव पहले, सीमा परवीन दूसरे, आकांक्षा पांडेय तीसरे, 200 मीटर में सीमा यादव प्रथम, शोभा यादव द्वितीय एवं मनु पांडेय तृतीय रही। एकल बैडमिंटन में प्रिया राज एवं बुशरा दिलशाद विजयी रहीं जबकि युगल में प्रियराज, सीमा यादव पहले एवं पूजा मौर्या, अंचल खरवार ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। विजेता एवं उपविजेताओं को विशिष्ट अतिथि सत्यदेव ग्रुप ऑफ़ कॉलेजेज के प्रबंध निदेशक डॉ. सानंद सिंह, सत्यदेव इंस्टीट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी की निदेशक डॉ. प्रीति सिंह, सत्यदेव इंस्टीट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी के प्रधानाचार्य अजीत कुमार यादव, अमित कुमार रघुवंशी, डॉ. सुनील सिंह, डॉ. तेजप्रताप सिंह एवं सुनील कुमार यादव ने ट्रॉफी एवं प्रमाणपत्र देकर पुरस्कृत किया। समापन समारोह में सत्यदेव इंस्टीट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी के प्रधानाचार्य अजीत कुमार यादव ने आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें