फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षा और आत्मबल से ही भारत ने दुनिया में अपनी पहचान बनाए रखी

विज्ञापन
विज्ञापन
कासिमाबाद। संचार-रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने कहा कि शिक्षा और आत्मबल से ही भारत ने दुनिया में अपनी पहचान बनाए रखी है। एक समय था जब विद्यालयों की कमी थी। आज तो हर जगह अच्छे स्कूलों की संख्या बढ़ती जा रही है। अब शिक्षा जगत में प्रतिस्पर्धा भी देखने को मिल रही है। यह बातें उन्होंने रविवार को केडी पब्लिक स्कूल कादीपुर के वार्षिकोत्सव में बतौर मुख्य अतिथि कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भारत ने पिछले पांच वर्षों में जो विकास किया है। आने वाले समय में जिस देश ने हमको गुलाम बनाया था उस ब्रिटेन को भी हम पीछे छोड़ देंगे। उन्होंने बढ़ती अर्थव्यवस्था के लिए सरकार की नीति को सराहा। कहा कि आज जितने छात्र उच्च शिक्षा प्राप्त कर निकल रहे हैं अगर उनके अंदर प्रतिस्पर्धा नहीं रहेगी तो वह अच्छे पदों पर नहीं पहुंच पाएंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जयप्रकाश नारायण विश्वविद्यालय छपरा के कुलपति प्रोफ़ेसर हरिकेश सिंह ने कहा कि गांव के माहौल में आज जो शिक्षा मिल रही है निश्चित रूप से भारत ने काफी विकास किया है लेकिन अभी शिक्षा में और सुधार करने की जरूरत है। कार्यक्रम में पूर्व विधायक वीरेंद्र सिंह, राजकुमार त्रिपाठी, डीसीएफ के अध्यक्ष विजयशंकर राय, जितेंद्रनाथ पांडेय, भाजपा जिलाध्यक्ष भानूप्रताप सिंह, कृष्णबिहारी राय, श्रीकांत सिंह, उदय नारायण सिंह, प्रमोद सिंह, प्रफुल्ल सिंह आदि उपस्थित थे। इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना एवं अतिथियों को सम्मानित करने के बाद किया गया। अंत में विद्यालय परिवार ने पुलवामा में शहीद हुए सीआरपीएफ के जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें