देवकली। होली क्रास इंग्लिश स्कूल सरवरनगर का वार्षिकोत्सव रविवार को विद्यालय परिसर में आयोजित किया गया। इसका उद्घाटन मुख्य अतिथि चंद्रशेखर सिंह यूनिवर्सिटी बलिया के वाइस चांसलर योगेंद्र सिंह ने मां सरस्वती के चित्र के सामने दीप प्रज्ज्वलित एवं फीता काटकर किया। बच्चों ने देशभक्ति और गीत संगीत पेश कर लोगों को मुग्ध कर दिया।
मुख्य अतिथि योगेंद्र सिंह ने कहा शिक्षा जीवन की अमूल्य धरोहर है। इसके बिना मानव पशु तुल्य होता है। बालक के साथ ही साथ बालिकाओं को समान रूप से उच्च शिक्षा के लिए प्रेरित करना चाहिए। हमारे देश में महिलाएं भी प्रत्येक क्षेत्र में सफलतापूर्वक कार्य कर रही हैं। विद्यालय की प्रबंधक किरन पांडेय ने स्वागत भाषण तथा डाइरेक्टर अरविंद पांडेय ने विद्यालय की प्रगति की रिपोर्ट प्रस्तुत कर अभिभावकों से सहयोग मांगा। समारोह में मां सरस्वती वंदना आंचल, मानसी, रितु, अन्नू, आराध्या, स्वागत गीत फलक, आजम, अनुष्का, अर्पिता, होली गीत ज्योति, मंतसा, अजरा, श्रुति, रविस्ता, राष्ट्रीय गीत गोल्डी, अमित, अदीब, अजय, शुभम, रितेश, मौसम, समर, विवेक, विनय, शुभम ने प्रस्तुत कर वाहवाही बटोरी। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रुप में काशी विद्यापीठ वाराणसी के चीफ प्राक्टर चतुर्भुज तिवारी, प्रदीप ओझा, बीडी चौबे, राजेंद्र कुशवाहा, कपिलदेव यादव, सुलेखा सिंह, कुसुम पांडेय, डीएस यादव, राजेश राय, वीरेंद्र श्रीवास्तव, संतोष पांडेय, प्रधानाचार्य सरफराज नवाज आदि उपस्थित थे। अध्यक्षता ओपी तिवारी तथा संचालन रितु अवनिता ने किया।