फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हम हर धर्म को सम्मान दें

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। स्वामी सहजानंद पीजी कालेज के सभागार में शनिवार को रासेयो के तहत संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रो. अमरनाथ राय ने कहा कि धर्म हमें रास्ता दिखाता है। इसलिए हम हर धर्म को सम्मान दें। आज स्वामी के विचार प्रासंगिक हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि एनएसएस के स्वयंसेवकों का उत्तरदायित्व है कि वह समाज को जोड़ने का कार्य करें। प्रो. अवधेशनारायण राय ने कहा कि स्वामी जी के विचार युवाओं को ही नहीं, बल्कि पूरे समाज को प्रेरित करते हैं। कार्यक्रम अधिकारी डा. विलोक सिंह ने एनएसएस की महत्ता पर प्रकाश डाला। डा. ओमप्रकाश सिंह ने कहा कि स्वामी जी को समझना हो तो सबसे पहले वेदांत को समझना जरूरी होगा। इस अवसर पर प्रो. अजय कुमार राय, डा. विजय कुमार ओझा, डा. अभय कुमार मालवीय, डा. देवप्रकाश राय, डा. सतीश कुमार राय, डा. सतीश कुमार पांडेय, डा. श्यामनारायण राय, संतोष राय, अजीत विश्वकर्मा, मनीषा भारद्वाज, आयूषी दुबे, अर्चना अग्रहरि, अंकित, दीपिका, बृजेश गोड़ आदि उपस्थित थे। संचालन डा. नरनारायण राय और आभार डा. रविशंकर राय ने व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें