फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीटीसी की परीक्षा में पहले दिन 21 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। जिले के विभिन्न चौदह परीक्षा केंद्रों पर गुरुवार को डीएलएड (बीटीसी ) चतुर्थ सेमेस्टर 2015 की परीक्षा शुरू हुई। पहले दिन कुल 5850 में से 21 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। बदली हुई व्यवस्था के तहत पहली बार परीक्षा केंद्रों को परीक्षा के दिन ट्रेजरी के डबल लाकर से पेपर लाकर उपलब्ध कराया गया। परीक्षा को नकल विहीन संपन्न कराने के लिए हर केंद्र पर डायट के प्रवक्ता एवं खंड शिक्षा अधिकारियों को पर्यवेक्षक के रूप में तैनात किया गया था।
विज्ञापन

बीटीसी चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षा अक्तूबह माह की शुरुआत में आयोजित थी। जिले में पहले प्रश्नपत्र की परीक्षा तो करा दी गई थी लेकिन किसी जिले में प्रथम प्रश्नपत्र लीक हो जाने के कारण इस परीक्षा को रद्द करना पड़ा था। इसको लेकर परीक्षार्थियों की ओर से नाराजगी जताते हुए जल्द परीक्षा कराने की मांग की गई थी। आज से शुरू हुई परीक्षा दो पालियों में कराई जा रही है। चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षा 3 नवंबर तक कराई जाएगी। इस संबंध में डायट के प्राचार्य राकेश सिंह ने कहा कि बीटीसी की परीक्षा की पारदर्शिता बनाये रखने के लिए यह व्यवस्था देना जरूरी हो गया था । परीक्षा को आगे भी नकलविहीन कराने का हर संभव प्रयास किया जाएगा। आज पहले दिन प्रथम पाली में आरंभिक शिक्षा एवं भाषा एवं गणित तथा दूसरी पाली में शैक्षिक प्रबंधन की परीक्षा संपन्न हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें