फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा को जनसाधारण तक पहुंचाने में अविस्मरणीय योगदान

विज्ञापन
विज्ञापन
दुल्लहपुर(गाजीपुर)। संचार-रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने कहा कि पूर्व एमएलसी स्व. सत्यनारायण तिवारी प्रतिभा एवं व्यवहार के धनी थे। गाजीपुर में भाजपा को जन साधारण तक पहुंचाने में उनका अविस्मरणीय योगदान रहा है। उनके जैसे ही कुछ लोगों के कारण ही आज पार्टी देश के सर्वोच्च संवैधानिक पदों तथा 19 राज्यों में स्थापित है। ये बातें उन्होंने पार्टी के दिवंगत विधान परिषद सदस्य (स्थानीय निकाय) एवं पूर्व जिलाध्यक्ष स्व. सत्यनारायण तिवारी की 18 वीं पुण्यतिथि के अवसर पर उनके पैतृक निवास स्थान धर्मागतपुर में बुधवार को आयोजित श्रद्धांजलि समारोह में कहीं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि तिवारी जी जैसे लोग बिना इच्छा लिप्सा से जब पार्टी का भविष्य दूर-दूर तक नहीं दिख रहा था ऐसे लोगों के कार्य के बल पर ही भाजपा ताकतवर होकर आई है। विधान परिषद सदस्य डॉ. केदारनाथ सिंह ने कहा कि जनप्रतिनिधियों का दोहरा दायित्व बनता है जिसमें समाज एवं संगठन दोनों में समान सामंजस्य स्थापित करना होता है। काशी क्षेत्र के उपाध्यक्ष कृष्णबिहारी राय ने कहा कि तिवारी जी का संगठन के प्रति चला गया कदम-कदम अनुकरणीय है। जिलाध्यक्ष भानूप्रताप सिंह ने कहा कि तिवारी जी सरल हृदय सम्राट, शोषितों, पीड़ितों तथा वंचित लोगों के लिए काम करने वाले थे। पूर्व जिलाध्यक्ष प्रभुनाथ चौहान ने कहा कि तिवारी जी के इस पुण्यतिथि समारोह का आयोजन आगामी वर्षों में जिलास्तर पर किया जाएगा। श्रद्धांजलि सभा में विजयशंकर राय, जितेन्द्रनाथ पांडेय, अनिल पांडेय, मऊ के पूर्व जिलाध्यक्ष अमरनाथ दुबे, रमेश सिंह, रमाशंकर उपाध्याय, देवव्रत चौबे, चतुर्भुज चौबे, शशिकांत शर्मा ने विचार व्यक्त किया। इस अवसर पर स्व. तिवारी जी की पत्नी शारदा तिवारी, पुत्र अशोक तिवारी, सुनील सिंह आदि उपस्थित थे। अध्यक्षता सुरेश सिंह एवं संचालन युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष सुमित तिवारी ने किया। अंत में जिला मंत्री सरोज मिश्रा ने आभार प्रकट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें