फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जगत जननी के दरबार में उमड़ा श्रद्धालुओं का रेला

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गाजीपुर। नवरात्र के पहले दिन शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों के विभिन्न दुर्गा मंदिरों पर श्रद्धालुओं का रेला उमड़ा रहा। मंदिरों में पहुंचे भक्तों ने शेरावाली की पूजा-अर्चन की और परिवार के सुख-समृद्धि की कामना की। जगत जननी के जयकारे और घंटा-घड़ियाल बजने से मंदिरों के आस-पास का माहौल पूरी तरह देवीमय बना रहा। देवी मंदिरों के पास मेले जैसी स्थिति देखने को मिली।
शहर के मिश्रबाजार, नवाबगंज, लालदरवाजा, गोराबाजार, हमीद सेतु, जलनिगम कालोनी, लंका, बड़ीबाग, शास्त्रीनगर, तुलसीसागर, आदि मुहल्लों में स्थित देवी मंदिरों में पूरे दिन दर्शन-पूजन का सिलसिला जारी रहा। गहमर संवाददाता के अनुसार करहिया स्थित प्रसिद्ध देवी मां कामाख्या धाम की तरफ पौ फटते ही भक्तों के कदम बढ़ने लगे। दिन में आठ बजते-बजते मंदिर परिसर में भक्तों का रेला उमड़ पड़ा। भीड़ का आलम यह था कि मां का दर्शन पाने के लिए भक्तों के काफी देर तक लाइन में खड़ा रहना पड़ा। मां के दर्शन के बाद भक्तों ने भैरोनाथ का दर्शन किया। पूरे दिन हवनकुंड में आहुति डालने का क्रम जारी रहा।
विज्ञापन

सुहवल संवाददाता के अनुसार रेवतीपुर स्थित भगवती मां के दरबार में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह से घंट-घड़ियाल बजने का जो क्रम शुरू हुआ, वह देर शाम तक जारी रहा। भक्तों ने मां की आराधना कर मन्नते मांगी। करीमुद्दीनपुर-दुबिहा संवाददाता के अनुसार मां कष्टहरणी भवानी के दरबार में स्थानीय सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों और दूसरे जनपदों के लोग बड़ी संख्या में पहुंचे। मां का पूजन-अर्चन कर अपने एवं परिवार की खुशहाली की देवी मां से प्रार्थना किया। कई भक्तों ने मां के विशेष किस्म का चढ़ावा चढ़ाया। दिलदारनगर संवाददाता के अनुसार पूर्व मध्य रेलवे दानापुर मंडल के दिलदारनगर जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर-4 और 3 के मध्य स्थित सायर माता मंदिर में बड़ी संख्या में भक्तों ने मां के दरबार में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। दर्शन-पूजन करने में महिलाओं की संख्या ज्यादा रही।
विज्ञापन

बहादुरगंज संवाददाता के अनुसार चंडी माता मंदिर सुबह से ही भक्तों के आने का क्रम शुरू हो गया। जखनिया संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के सिद्धपीठ हथियाराम मठ स्थित बुद्धाम्बिका देवी बुढ़िया माई के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का भीड़ उमड़ी। भक्तों ने बुढ़िया माई का पूजा-अर्चना की। इसके साथ ही परिसर में स्थित मां भगवती सिद्धदात्री मंदिर पर श्रद्धालुओं ने आराधना की। मुहम्मदाबाद संवाददाता के अनुसार तहसील स्थित मनोकामना देवी, अमवा की सती मइया सहित आसपास के देवी मंदिरों में देवी की पूजन-अर्चन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। देवकली संवाददाता के अनुसार गंगा के तटवर्ती क्षेत्र चकेरी धाम में स्थापित दुर्गा मंदिर में पूजन-अर्चन के लिए बड़ी संख्या में भक्त पहुंचे। सैदपुर संवाददाता के अनुसार तहसील के पीछे स्थित काली मां का दर्शन-पूजन करने के लिए दर्शनार्थियों की भीड़ उमड़ी। सादात संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के माहपुर गांव में स्थित अतिप्राचीन मां काली मंदिर पर महिला-पुरुष श्रद्धालुओं ने मत्था टेककर भक्तों मंगल की कामना की। बहरियाबाद संवाददाता के अनुसार बेसो नदी के तटवर्ती गांव हुसेनपुर मुर्थान स्थित मां टड़वा भवानी के मंदिर बड़ी संख्या में भक्त पहुंचे। इसके अलावा दुल्लहपुर, मरदह, बिरनो, जंगीपुर, नंदगंज, खानपुर, औड़िहार, कासिमाबाद, भांवरकोल, जमानिया, करंडा, भीमापार, शादियाबाद, मनिहारी, मतसा सहित अन्य ग्रामीण क्षेत्रों के देव मंदिर पूरे दिन भक्तों से गुलजार रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें