फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संत गणिनाथ महाराज के नाम से स्मारक डाक टिकट जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। शहर के लंका मैदान में संत गणिनाथ महाराज के नाम से स्मारक डाक टिकट रविवार को जारी किया गया। मद्धेशिया समाज के लोगों की उपस्थिति में रिमोट से डाक टिकट पट का अनावरण संचार-रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि यह देश संत महात्माओं का हमेशा ऋणी रहेगा, जिन्होंने समय-समय पर देश को दिशा देने का कार्य किया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि संत गणिनाथ के बताए पद चिह्नों पर चलकर ही देश एवं समाज की प्रगति में योगदान दिया जा सकता है। उनके नाम पर स्मारक स्थल को विकसित करने का प्रयास किया जाएगा। चीफ पोस्टमास्टर जनरल उप्र परिमंडल वीपी सिंह ने संत गणिनाथ के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला। इस मौके पर विधायक डा. संगीता बलवंत, विधायक सुनीता सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष भानूप्रताप सिंह, कृष्णबिहारी राय, विनय प्रकाश सिंह ने विचार व्यक्त किया। इस मौके पर सुभाष गुप्ता, रमाशंकर फौजी, पोस्टमास्टर जनरल वाराणसी प्रणव कुमार, अधीक्षक डाकघर गाजीपुर रामनिवास कुमार, श्यामबली मद्धेशिया, मारकंडेय गुप्ता, कमलेश गुप्ता, भोला गुप्ता आदि उपस्थित थे। अध्यक्षता कांता गुप्ता एवं संचालन विद्युत प्रकाश ने किया। अंत में कार्यक्रम के आयोजक भाजपा कोषाध्यक्ष जिला सहकारी बैंक के उपाध्यक्ष अच्छेलाल गुप्ता ने आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें