फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वतंत्रता की लड़ाई में अहम योगदान दिया.

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। आचार्य नरेंद्र देव इंटर कॉलेज के संस्थापक, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं पूर्व विधान परिषद सदस्य विंध्याचल राय की पुण्यतिथि शनिवार को मनाई गई। कॉलेज परिसर में उनकी प्रतिमा पर प्रबंधक, अध्यापक, छात्रों एवं क्षेत्रीय लोगों ने माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। वक्ताओं ने उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए उनके विचारों को आत्मसात करने की बात कही। विद्यालय के प्रबंधक रविकांत राय ने कहा कि अंग्रेजी हुकूमत के दौरान स्वतंत्रता की लड़ाई में उन्होंने अहम योगदान दिया। विधायक रहते हुए सिंचाई, डाक बंगला, नलकूप, पंप कैनाल आदि की स्थापना एवं क्षेत्र के विकास में उनकी अहम भूमिका रही है। इस अवसर पर डा. श्रीकांत राय, डा. विनीत राय, जितेंद्र राय, डा. अरविंद राय, ललितमोहन मिश्र, किसलय राय, परमेंदर यादव, अमित, सचिता सिंह, रामानुज सिंह, प्रेमप्रकाश, जितेंद्र एवं दीनदयाल आदि उपस्थित थे। संचालन प्रधानाचार्य रविप्रकाश राय एवं अमित कुमार राय ने संयुक्त रूप से किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें