फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब गुलाबी रंग से रंगी होगी ट्रेन की महिला बोगी

विज्ञापन
विज्ञापन
गहमर (गाजीपुर)। दानापुर रेल मंडल की ट्रेनों में सफर करने वाली महिलाओं के लिए अच्छी खबर है। अब उन्हें अपनी बोगी तलाशने में जहमत नहीं होगी। महिलाओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर रेलवे बोर्ड ने अब ट्रेन की महिला बोगी को गुलाबी रंग में रंगने की कवायद शुरू कर दी है। देश के विभिन्न जोन और मंडलों को रेलवे बोर्ड ने यह आदेश दिया है कि गुलाबी रंग की पट्टी से महिला कोच की खिड़की से लेकर दरवाजे तक रंग दिए जाएं। इस क्रम में अब पूर्व मध्य रेलवे दानापुर डिवीजन से गुजरने वाली सभी मेल, एक्सप्रेस, पैसेंजर ट्रेन की महिला कोच को गुलाबी रंग की पट्टी से रंगा जाएगा।
विज्ञापन

गुलाबी रंग की पट्टी जिस ट्रेन की बोगी में होगी वह महिला बोगी होगी। महिलाओं को रेल यात्रा के दौरान अपनी बोगी खोजने में परेशानी नहीं उठानी पड़ेगी। रेलवे बोर्ड के आदेश पर एसईसीआर जोन में इसकी शुरुआत की गई है। इसके बाद सभी जोन और मंडलों में इसकी शुरुआत कर दी जाएगी। इससे महिलाओं को सफर करने में सुरक्षा और सुविधा मिलेगी। पुलिस को भी किसी तरह की कार्रवाई करने में गुलाबी रंग की बोगी सहायक साबित होगी। इसके सफल परिणाम के बाद पूर्व रेलवे दानापुर-पंडित दीनदयाल रेलखंड में भी जल्द से जल्द सभी ट्रेनों की महिला बोगी को गुलाबी रंग से रंग दिया जाएगा। केंद्रीय जनसंपर्क अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि पूर्व मध्य रेलवे दानापुर डिवीजन में रेलवे बोर्ड ने यह आदेश दिया कि गुलाबी रंग की पट्टी से महिला कोच की खिड़की से लेकर दरवाजे तक रंग दिए जाएं। इसके बाद कोई महिला बोगी में पकड़ा जाता है तो उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
अब पुरुष यात्रियों का महिला बोगी में नहीं चलेगा बहाना
गहमर। सर्च अभियान के दौरान आरपीएफ ट्रेन की महिला बोगी से अक्सर कई पुरुष रेल यात्रियों को पकड़ती है। इस दौरान पुरुष यात्री यह बहाना बनाते हैं कि ट्रेन की सभी बोगियां एक जैसी होने के कारण उस पर चढ़ते समय महिला बोगी नहीं पढ़ पाए थे। इस लिए हमें बख्श दिया जाए लेकिन अब महिला बोगी पर गुलाबी रंग की पट्टी लगने से यह सुनिश्चित हो जाएगा कि इस ट्रेन की यह बोगी महिलाओं के लिए सुरक्षित है। इसलिए अगर इस बोगी में पुरुष सवार हुए तो पहले गिरफ्तारी होगी इसके बाद उन्हें जुर्माना देना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें