फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब सहकारी समितियों पर बिकेंगे पतंजलि के उत्पाद

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। योग गुरु रामदेव के आयुर्वेदिक और घरेलू प्रोडक्ट्स को ग्रामीण अंचल में पहुंचाने की योजना को योगी सरकार की हरी झंडी मिलते ही विभाग में हलचल शुरू हो गई है। इसके लिए शासन स्तर से सभी जनपदों को पत्र जारी किया गया है। इसके तहत अब साधन सहकारी समितियों पर पतंजलि के उत्पाद बिकेंगे। विभाग समितियों पर कार्य शुरू करने से पहले जिला मुख्यालय पर थोक विक्रेता की तलाश कर रहा है। साथ ही सभी तहसीलों में सक्रिय सहकारी समितियों की सूची भी तैयार कर ली गई है। बहुत जल्द पतंजलि के उत्पाद गांव-गांव और घर-घर तक पहुंचाने का काम समितियों के माध्यम से किया जाएगा।
विज्ञापन

जिले में कहने के लिए कुल 182 समितियां हैं। इसमें से 166 अस्तित्व में हैं तथा 159 समितियां ही वर्तमान में संचालित हो रही हैं। विभाग सात समितियां को निष्क्रिय घोषित कर चुका हैं। शासन स्तर से पतंजलि के उत्पाद बेचने का निर्देश मिलने के बाद विभाग सक्रिय समितियों की सूची खंगालने में जुटा है। फिलहाल जनपद स्तर पर थोक विक्रेता की तलाश जारी है। इसके बाद तहसीलवार समितियों को चयनित किया जाएगा। इन समितियों पर पतंजलि के कुल 240 उत्पादों को बेचने की तैयारी चल रही है। ऐसा तब हुआ है जब पतंजलि के उत्पादों की ग्रामीण बाजार में हिस्सेदारी बढ़ाने के लिए योगी सरकार और सहकारिता विभाग ने अपनी मुहर लगा दी है। विभाग की माने तो प्रदेश के कुछ जिलों में सहकारी विकास बैंक को उत्पादों का मुख्य डिस्टीब्यूटर नियुक्त किया गया है। यहां भी इस दिशा में पहल जारी है।
योग गुरु रामदेव और आचार्य बालकृष्ण की योजना को अमलीजामा पहनाने के लिए सहकारिता विभाग के अधिकारी जी-जान से जुट गए हैं। समितियों का चयन करने के बाद उनसे एडवांस चेक जमा कराए जाएंगे। इसके बाद चुने गए उत्पादों की उपलब्धता केंद्रों पर कराई जाएगी। इन समितियों पर खासकर वही उत्पाद दिए जाएंगे जो आम आदमी और किसानों के रोजमर्रा की जरूरत से जुड़ी हों। इन उत्पादों में मुख्य रूप से दाल, बिस्किट, नमकीन, साबुन, घी, तेल, चावल, नमक, अगरबत्ती आदि के साथ आयुर्वेदिक दवाएं भी शामिल रहेंगी। समिति पर बिकने वाले उत्पादों का मूल्य भी निर्धारित किया जाएगा। इस संबंध में जिला सहायक आयुक्त एवं जिला सहायक निबंधक सहकारिता डॉ. प्रदीप कुमार ने बताया कि पतंजलि का उत्पाद कोऑपरेटिव सेक्टर के माध्यम से अब मिलेगा। शासन ने समितियों पर उत्पाद बेचने के लिए निर्देश जारी किया हैं। इसके लिए उच्चाधिकारियों ने उत्पाद बेचे जाने के लिए सहकारी समितियों पर तैयारी पूर्ण करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें