फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस माह मिल जाएगी कोच इंडिकेशन बोर्ड की सुविधा

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। अब ट्रेन के आने पर कोच तलाशने की जहमत नहीं उठानी पड़ेगी। रेलवे की ओर से सिटी रेलवे स्टेशन पर कोच इंडिकेशन बोर्ड लगवाया जा रहा है। इसके लिए बोर्ड लगाने की कवायद शुरू कर दी गई है। प्लेटफार्म संख्या एक पर बोर्ड लगाने के लिए गड्ढों की खुदाई के साथ ही एंगिल लगाया जा रहा है। इस महीने यात्रियों को यह सुविधा उपलब्ध हो जाने की उम्मीद है।
विज्ञापन

रेलवे की ओर से जिले में कई विकास कार्यों के साथ ही विभिन्न स्टेशनों पर यात्री सुविधाओं के विस्तार का कार्य कराया जा रहा है। जिला मुख्यालय के प्रमुख सिटी रेलवे स्टेशन पर एस्कलेटर, वीआईपी लाउंज, पैसेंजर आपरेटिंग इंक्वायरी टर्मिनल, एटीवीएम, वाटर वेंडिंग मशीन की सुविधा उपलब्ध करा दी गई है। ट्रेन के आगमन के दौरान यात्रियों को कोच तलाशने में होने वाली जहमत को गंभीरता से लेते हुए रेलवे स्टेशन पर कोच इंडिकेशन बोर्ड लगवा रहा है। सभी प्लेटफार्मों पर 24-24 कोच इंडिकेशन बोर्ड लगाया जाएगा। इसके साथ ही ट्रेन डिसप्ले बोर्ड भी लगेगा। कोच इंडिकेशन बोर्ड लगाने की कवायद शुरू हो गई है। स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या एक पर पांच एंगिल लगा दिया गया है। इसके अलावा जीआरपी थाना की ओर प्लेटफार्म पर पोल लगाने के लिए गड्ढे खोदे गए हैं। इंडिकेशन बोर्ड लग जाने के बाद प्लेटफार्म पर ट्रेन आने के समय यात्रियों को अपनी कोच तलाशने के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। वह आसानी के साथ अपनी कोच में पहुंच सकेंगे। इस संबंध में जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने प्लेटफार्म पर कोच इंडिकेशन बोर्ड इस माह लग जाने की उम्मीद जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें