फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रक्तदान भी देशसेवा का हिस्सा है

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से कारगिल विजय दिवस के अवसर पर 26 जुलाई को लहू देश के लिए विषयक रक्तदान शिविर का आयोजन जिला चिकित्सालय स्थित रक्तकोष भवन में किया गया है। शिविर में स्वैच्छिक रक्तदान के लिए आने वाले लोगों को अमर उजाला की ओर से प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन

अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से पिछले कई वर्षों से आयोजित किए जा रहे इस शिविर में युवा बढ़-चढ़ कर भागीदारी निभाते हैं। इस मौके पर एकत्र होने वाले रक्त से किसी घायल या बेसहारा को जीवन मिलता है। इस मौके पर रक्तदान करने वालों के अलावा भी कई लोगों का पंजीकरण किया जाता है। उन्हें आपातकाल की स्थिति में रक्तदान के लिए बुलाया जाता है। इस स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में कोई भी भाग ले सकता है। ब्लड बैंक के प्रभारी डा. कौशल किशोर ने बताया कि 18 वर्ष से अधिक उम्र का कोई भी व्यक्ति रक्तदान कर सकता है। तीन माह के अंतराल पर इस काम को दोबारा किया जा सकता है। रक्तदान करने से व्यक्ति को कई प्रकार की बीमारियां नहीं होती हैं। बताया कि एक व्यक्ति से तीन सौ एमएल खून संग्रहित किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें