सुहवल(गाजीपुर)। बिजली की आए दिन आंखमिचौनी से उपभोक्ताओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। फाल्ट की वजह से कभी 18 से 20 तो कभी 26 घंटे तक लगातार बत्ती गुल रहती है। इससे उपभोक्ताओं को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। गुरुवार की शाम कहीं फाल्ट होने से ढढनी, रेवतीपुर और सुहवल विद्युत उपकेंद्रों से संबंधित दर्जनों गांवों की बत्ती दूसरे दिन शुक्रवार को भी गुल रही। देर शाम 26 घंटे बाद भी बिजली का दर्शन नहीं हो सका था और लोग परेशान रहे।
कहीं फाल्ट होने की वजह से गुरुवार की शाम करीब बजे सुहवल, रेवतीपुर और डढ़नी विद्युत उपकेंद्रों से संबंधित सोनवल, खजूहां, अंधारीपुर, सुगवलिया, मलसा, गरूआ मकसूदपुर, डुहिया, चवरी, कुल्हरिया, अंधियारा, रमवल, इजरी, भगीरथपुर, ढढ़नी, घाटमपुर, सरैया, मेदनीपुर, कालूपुर, ताड़ीघाट, सुहवल, बवाड़ा, भिक्खी चौरा, युवराजपुर, पटकनिया, बड़ौरा, पटखौलिया, गौरा, डेढगांवा, कल्यानपुर, नगदीलपुर, रामपुर साधोपुर, हसनपुरा, रेवतीपुर, नवली, त्रिलोकपुर, उत्तरौली, अठहठा, टौंगा, गोपालपुर, तिलवा, सुजानपुर, नरायनापुर सहित दर्जनों गांवों की बत्ती गुल हो गई। बिजली कटते ही गर्मी की वजह से लोगों की परेशानी बढ़ गई। दिक्कतों के बीच लोग अब-तब बिजली आने का इंतजार करने लगे। बिजली के इंतजार में रात बीत गई, लेकिन उसका दर्शन नहीं हुआ। सुबह पानी को लेकर लोगों की परेशानी बढ़ गई। प्यास बुझाने के लोग घरों के आसपास लगे हैंडपंपों और कुओं तक की दौड़ लगाने लगे। चार्ज न होने से तमाम लोगों को इन्वर्टर और मोबाइल शो-पीस बन गए। अनापूर्ति को लेकर उपभोक्ताओं में रोष था। उनका कहना था कि जर्जर तारों एवं उपकरणों की वजह से आए दिन लोगों को एकाध घंटे की कौन कहे, 26 से लेकर 26 घंटा तक बिजली आपूर्ति से वंचित होना पड़ रहा है। 26 घंटा बाद शुक्रवार की देर शाम छह बजे तक बिजली का दर्शन नहीं हुआ था और उपभोक्ता परेशान थे। इस संबंध में अधिशासी अभियंता महेंद्र मिश्रा ने बताया कि जमानिया से तीनों विद्युत उपकेंद्रों को आपूर्ति जारी है। हो सकता है कि बीच में कहीं हाईटेंशन तार में फाल्ट हुआ होगा। इस वजह से आपूर्ति बाधित हो। बहरहाल हमें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है।