फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आम जन से मुखातिब होकर राज्यमंत्री ने किया संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
औड़िहार(गाजीपुर)। संचार-रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने रविवार की देर शाम सैदपुर में पार्टी कार्यकर्ताओं एवं आम जन से मुखातिब होकर उनसे सीधा संवाद किया। इस दौरान लोगों की समस्याएं सुनीं। केंद्र एवं प्रदेश सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए आश्वस्त किया कि यहां की जनता का सहयोग और आशीर्वाद आगे भी मिला तो देश और समाज के विकास के साथ गाजीपुर को मॉडल जिला बनाने में कहीं से कोताही नहीं होगी।
विज्ञापन

सैदपुर स्थित एक मैरेज हाल परिसर में आयोजित कार्यक्रम में श्री सिन्हा ने कहा कि बेमेल गठबंधन कर भाजपा को रोकने की साजिश की जा रही है। देश के विकास की आर्थिक गति जिस तरह आगे बढ़ी है उससे विपक्ष निराश है। विकास कार्यों की चर्चा करते हुए कहा कि मुफ्त दिए जाने वाले रसोई गैस कनेक्शन का लक्ष्य पांच करोड़ से बढ़ाकर आठ करोड़ कर दिया गया है। संचार सेवाओं के तहत गांव-गांव में ब्राडबैंड की सुविधा में 27 गुना वृद्धि की जा चुकी है। देश में जगह-जगह स्मार्ट कालेज खोले जा रहे हैं। जन संवाद कार्यक्रम में कतिपय कार्यकर्ताओं द्वारा आपसी गुटबाजी की चर्चा पर श्री सिन्हा के तेवर तल्ख दिखे। उन्होंने पार्टी के लिए त्याग करने वाले महापुरुषों तथा उन शीर्ष नेताओं के योगदान की चर्चा करते हुए उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व से कार्यकर्ताओं को नसीहत लेने को कहा। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह, महामंत्री ओमप्रकाश राय, ओमकार मिश्र, सचिदानंद सिंह, मंडल अध्यक्ष ओमप्रकाश पाठक, अविनाशचंद्र बरनवाल, रघुवंश सिंह, बसंत सेठ, पूर्व चेयरमैन हरिनाथ सोनकर, विकास बरनवाल, मीरा श्रीवास्तव, शीला सोनकर, नीलम पाठक, सुषमा, पीएन सिंह आदि ने विचार व्यक्त किया। अध्यक्षता ओमप्रकाश पाठक एवं संचालन शशिकांत कमलापुरी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें