गाजीपुर। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की बैठक बुधवार को सदर ब्लॉक के अध्यक्ष मोहनलाल श्रीवास्तव के नौरंगाबाद स्थित आवास पर हुई। इसमें महासभा के जिलाध्यक्ष अरुण कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि पूरे देश के सभी राजनैतिक दल जातीय आधार पर अपना राजनैतिक समीकरण तय कर रहे हैं। समाज भाजपा का परंपरागत मतदाता माना जाता है। इसी वजह से दूसरे राजनैतिक दल हमें तवज्जो नहीं देते हैं लेकिन भाजपा भी हमारे समाज का 90 प्रतिशत मत लेने के बावजूद समाज की अनदेखी कर रही है। ऐसी परिस्थिति में जरूरत है अपने आप को एक अलग राजनैतिक शक्ति के रूप में स्थापित करने की।
उन्होंने कहा कि हमें एकजुट होकर हमारी उपेक्षा करने वाले राजनैतिक दलों को सबक सिखाने की जरूरत है। उन्होंने दहेज मुक्त शादी करने वाले परिवार को सम्मानित करने का भी ऐलान किया। नवजवानों को अपने अंदर प्रतिस्पर्धा की भावना पैदा कर हर क्षेत्र में आगे बढ़ने की नसीहत दी। इस अवसर पर चंद्रप्रकाश श्रीवास्तव, मोहनलाल श्रीवास्तव, अजय श्रीवास्तव, अरुण सहाय, संतोष श्रीवास्तव, लालजी श्रीवास्तव, कैलाश श्रीवास्तव, अनिल श्रीवास्तव, परमानंद श्रीवास्तव एवं आनंद श्रीवास्तव आदि उपस्थित थे।