फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हक के लिए लेखपालों ने भरी हुंकार

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ की ओर से अपनी मांगों को लेकर किया जा रहा धरना-प्रदर्शन बुधवार को तहसील परिसर में लेखपाल मीटिंग हाल में जारी रहा। इस मौके पर लेखपालों ने अपने हक के समर्थन में हुंकार भरी।
विज्ञापन

सभा में वक्ताओं ने कहा कि उनकी मांगें काफी समय से लंबित हैं। इस पर किसी स्तर से ध्यान नहीं दिया जा रहा है। सरकार की गलत नीतियों से नाराज होकर लेखपाल आंदोलन की राह पर चलने को विवश हैं। उन्होंने कहा कि लेखपाल अब अपनी उपेक्षा और नहीं सहन करेंगे। जब तक उनकी मांग पूरी नहीं हो जाती है, तब तक वह खामोश बैठने वाले नहीं है। इस अवसर पर जिला मंत्री रामबचन राम, तहसील उपाध्यक्ष विजय कुमार, अवधेश कुमार, कोषाध्यक्ष शशिकांत, रामजन्म चौहान, ओमकार लाल श्रीवास्तव, महामुनि चौरसिया, द्वारिकानाथ दुबे, अनिल चौबे, प्रदीप श्रीवास्तव, कैलाश यादव, अशोक, राजदेव यादव, नीरज दुबे, विनय सिन्हा, प्रदीप गुप्ता ने विचार व्यक्त किया। अध्यक्षता तहसील अध्यक्ष उदय प्रताप यादव और संचालन तहसील मंत्री रमेश राम ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें