फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपजिलाधिकारी के समझाने पर बदला आत्मदाह का इरादा

विज्ञापन
विज्ञापन
जमानिया(गाजीपुर)। स्थानीय तहसील परिसर में उपजिलाधिकारी कार्यालय पर रविवार को शिक्षा प्रेरक एवं बीएलओ रामपुर उर्फ सलेमपुर गांव निवासी मनराज भरतवंशी के साथ जिले एवं तहसील स्तर के अधिकारियों की बैठक हुई। इसमें हुई वार्ता के बाद शिक्षा प्रेरक ने 19 जून को आत्मदाह करने के निर्णय को कुछ दिनों के लिए स्थगित कर दिया।
विज्ञापन

शिक्षा प्रेरक मनराज ने बताया कि डेढ़ वर्ष से मुझे मानदेय नहीं मिल रहा था। इसके लिए बार-बार अधिकारियों से गुहार लगा रहा था। समस्या से परेशान होकर 19 जून को आत्मदाह करने का पत्रक जिलाधिकारी को सौंपा था। इसको लेकर आज उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में बैठक बुलाई गई थी। उपजिलाधिकारी अनिल कुमार द्वारा समझाने-बुझाने पर उसने आत्मदाह करने का इरादा बदल दिया। बताया कि बैठक में मौजूद अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि जल्द से जल्द मांगों को पूरा किया जाएगा और मांगों को गंभीरता से संज्ञान में लेकर जिलाधिकारी स्वयं नजर बनाए हुए हैं। उन्होंने कहा कि पूरे प्रकरण से उच्चाधिकारियों को पत्रक के माध्यम से अवगत कराया गया जा रहा है। यह समस्या पूरे प्रदेश की है। इस मौके पर बेसिक शिक्षा अधिकारी श्रवण कुमार गुप्ता, खंड शिक्षाधिकारी जमानिया धनपत यादव, विधायक प्रतिनिधि उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ अध्यक्ष धर्मराज सिंह, ब्लाक समन्वयक दीपनारायन, लोक शिक्षा प्रेरक संघ के ब्लाक अध्यक्ष श्यामसुंदर सिंह यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें