फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छुट्टा पशुओं के सामने आने से बोलेरो पलटी, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मरदह (गाजीपुर)। भवानीपुर गांव के सामने गुरुवार की रात गाजीपुर-मऊ मार्ग पर अचानक छुट्टा पशुओं के आ जाने से मऊ की ओर से आ रही एक बोलेरो अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे गड्ढे में पलट गई। बोलेरो में सवार पांच व्यक्तियों के चिखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने घायलों को बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के पीएचसी भेजा। जहां एक व्यक्ति की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने मऊ के लिए रेफर कर दिया। परिजन घायल को इलाज के लिए मऊ ले जा रहे थे कि उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

पलहीपुर गांव निवासी शंकर चौहान (55), बाबूलाल, नरसिंह, रामसरीख और रामनारायण के साथ बोलेरो से मऊ गए थे। देर रात मऊ से सभी वापस आ रहे थे। जैसे ही बोलेरो भवनीपुर गांव के सामने पहुंची अचानक छुट्टा पशुओं के आ जाने से चालक ने अपना नियंत्रण खो दिया। इससे बोलेरो सड़क के किनारे स्थित गड्ढे में पलट गई। बोलेरो पलटते ही सभी सवार चिल्लाने लगे। आवाज सुनकर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी और सभी को बोलेरो से बाहर निकाला। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी को इलाज के लिए पीएचसी भेजा। जहां चिकित्सकों ने चार घायलों का प्राथमिक इलाज कर छोड़ दिया। जबकि गंभीर रुप से घायल शंकर चौहान को इलाज के लिए मऊ रेफर कर दिया। घटना की जानकारी पर पहुंचे परिजन आनन-फानन में घायल को इलाज के लिए मऊ ले जा रहे थे कि रास्ते में ही दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष संपूर्णानंद राय ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें