फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिविरार्थियों ने रैली निकाल लोगों को किया जागरुक

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। राष्ट्रीय सेवा योजना स्वयंसेवकों ने शनिवार को एक दिवसीय शिविर के अंतर्गत देश जगाओ, गंगा बचाओ नारा के साथ पीजी कालेज से जागरूकता रैली निकाली। इस दौरान लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। बड़ा महादेवा गंगा घाट और रास्ते की साफ सफाई की।
विज्ञापन

रैली का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. अशोक सिंह ने कालेज परिसर से हरी झंडी दिखाकर किया। रैली विभिन्न मार्गों से होती हुई गोराबाजार स्थित बूढ़ा महादेव मंदिर पर पहुंची। रैली में शामिल छात्र-छात्राएं गंगा को अविरल रने दो, गंगा को निर्मल रहने हो, गंगा में धोए न गंदगी, गंगा दर्शन नहीं गंगा स्नान है आदि स्लोगन लिखी तख्तियों के माध्यम से लोगों को जागरूक करते चल रहे थे। इस मौके पर कार्यक्रम अधिकारी डा. सत्येंद्रनाथ सिंह, डॉ. जेके राव, डॉ. समरबहादुर सिंह, बीसी झा, डा. पियूषकांत सिंह, डा. अमरजीत, डा. योगेश, प्रमोद कुमार, अशोक कुमार आदि मौजूद थे। दुल्लहपुर संवाददाता के अनुसार डॉ. राम मनोहर लोहिया पीजी कालेज झोटारी धामूपुर में सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना के चौथे दिन छात्र-छात्राओं ने परमवीर चक्र विजेता शहीद वीर अब्दुल हमीद के पार्क में साफ सफाई अभियान चलाकर स्वच्छ भारत का संकल्प लिया। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, महिला जागरूकता अभियान चलाकर लोगो को जागरूक किया। इस मौके पर मुख्य अतिथि प्रबंधक लालजी यादव, डॉ. कुंदन कुमार, डॉ. राजेंद्र, डॉ. सुधीर. डॉ. प्रमोद कुमार यादव, प्राचार्य डॉ. बजरंग बहादुर सिंह आदि उपस्थित रहे।
मुहम्मदाबाद संवाददाता के अनुसार शहीद स्मारक राजकीय महाविद्यालय में आयोजित राष्ट्रीय सेवा योजना के वशिेष शिविर के चौथे दिन शनिवार को वैचारिक संगोष्ठी में पल्स पोलोियो जागरूकता एवं नशा मुक्त भारत विषय पर विचार किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉ. राजेश कुमार, डॉ. बीएम प्रसाद, डॉ. सुनील कुमार पांडेय आदि रहे। स्वयंसेवकों ने जफरपुरा दलित बस्ती एवं रविदास मंदिर में सफाई अभियान चलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें