फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत अधिकारियों ने मनाया ध्यानाकर्षण दिवस

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर मंगलवार को उत्तर प्रदेश ग्राम पंचायत अधिकारी संघ ने विकास भवन में ध्यानाकार्षण दिवस मनाया गया। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि संघ की मांगों पर सरकार द्वारा अब तक कोई संज्ञान न लिए जाने तथा समस्याओं का निराकरण न होने के कारण पुन: सरकार का ध्यान आकर्षित कराने के लिए एक दिवसीय ध्यानाकर्षण दिवस मनाया जा रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि शक्षिक योग्यता उन्नयन कर स्नातक किया जाए, एसीपी की विसंगतियों को दूर किया जाए। क्षेत्र पंचायत अधिकारी का नवीन पद सृजित करने के साथ ही सेवानिवृत्ति के उपरांत एक माह के अंदर समस्त देयको का भुगतान सुनिश्चित किया जाए। पुरानी पेंशन बहाल कर वंचित सातियों को पुरानी पेंशन से आच्छादित करने के साथ नए साथियों को लैपटाप दिया जाए। प्रधानमंत्री आवास योजना में सचिवों का उत्पीड़न बंद किया जाए। अंत में आठ सूत्री मांगपत्र जिलाधिकारी को सौंपा गया। इस मौके पर महामंत्री सूर्यभानू राय, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अशोक यादव, मीडिया प्रभारी कंचन जायसवाल, कोषाध्यक्ष शिवप्रकाश त्रिपाठी, अखिलेश मिश्रा, अश्विनी सिंह, कमलेश प्रजापति, रितेशचंद्र राय, प्रभाकर पांडेय, धर्मेन्द्र यादव, रमाकांत सिंह, अनिल कुमार, लालजी राम, सचिन कुमार, रामप्रकाश, वसीम कुरैशी, रामनयन, अजीत गुप्ता, विजय यादव, अनिल यादव, अवनीश, अंकिता सिंह, पूजा सिंह, संगीता कुशवाहा, अल्पना यादव, पूजा जायसवाल, सुशीला, महिमा तिवारी, दीपक कन्नौजिया, संजय यादव, सुधीर यादव आदि मौजूद थे। अध्यक्षता सुरेश सिंह एवं संचालन पवन पांडेय ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें