फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2144 छात्राओं ने छोड़ी गृह विज्ञान की परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा आयोजित बोर्ड परीक्षा के तहत शनिवार को हाईस्कूल संगीत-वादन एवं इंटरमीडिएट गृह विज्ञान की परीक्षाएं संपन्न हुई। संगीत- वादन में 99 फीसद परीक्षार्थी शामिल हुए। जबकि गृह विज्ञान की 2144 छात्राओं ने परीक्षा छोड़ दी। शनिवार को कोई भी परीक्षार्थी अनुचित साधन का प्रयोग करते नहीं पकड़ा गया। नकलविहीन परीक्षा संपन्न कराने के लिए जोनल-सेक्टर मजिस्ट्रेट तथा पुलिस बल दोनों पालियों में केंद्र पर मौजूद रहे।
विज्ञापन

जिले में बनाए गए कुल 279 परीक्षा केंद्रों में नकलविहीन, सकुशल व शांतिपूर्ण परीक्षा कराने के लिए 08 जोनल, 38 सेक्टर मजिस्ट्रेट के अलावा सात सचल दस्ते हैँ। इस बीच जोनल मजिस्ट्रेट और अन्य सेक्टर मजिस्ट्रेट ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। बोर्ड परीक्षा में सख्ती के कारण पहले ही दिन से इंटर और हाई स्कूल के परीक्षार्थी विभिन्न केंद्रों पर परीक्षा देने नहीं पहुंच रहे हैं। शनिवार को पहली पाली में हाईस्कूल संगीत-वादन और इंटरमीडिएट गृह विज्ञान की परीक्षा थी। जबकि दूसरी पाली में इंटरमीडिएट की बही-खाता तथा लेखा शास्त्र, पाक शास्त्र तथा कृषि शस्य विज्ञान की परीक्षाएं हुई। पहली पाली इंटरमीडिएट गृह विज्ञान में कुल 5588 छात्राएं परीक्षा में शामिल हुईं। जबकि 2144 ने परीक्षा छोड़ दी। हाई स्कूल संगीत वादन में कुल छह केंद्रों पर परीक्षा हुई, जिसमें 18 छात्र अनुपस्थित रहे। परीक्षा के दौरान सचल दल प्रभारी आरए यादव की टीम श्रीराम देव किसान इंटर कालेज सरैया सादात में चेकिंग की। जिसमें पाक शास्त्र का एक, कृषि शस्य विज्ञान के 23 और बही खाता तथा लेखाशास्त्र के नौ छात्र परीक्षा देते मिले। इसी क्रम में टीम डीएवी इंटर कालेज गाजीपुर में जांच करने पहुंची, जहां सेंटर होने के बावजूद एक भी छात्र परीक्षा देते नहीं मिला। सचल दस्ते के पूछे जाने पर केंद्राध्यक्ष ने बताया कि एक छात्रा की गृहविज्ञान की परीक्षा थी, जिसने परीक्षा छोड़ दी। कमला गर्ल्स इंटर कालेज रौजा में इंटरमीडिएट गृहविज्ञान की परीक्षा में 32 की जगह महज 18 छात्राएं ही उपस्थित रहीं। एमएच इंटर कालेज गाजीपुर में 36 की जगह 35 छात्राओं ने गृह विज्ञान की परीक्षा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें