फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एलपीजी पंचायत कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
जमानिया (गाजीपुर)। क्षेत्र के सराय मुराद अली गांव में शनिवार को एचपी गैस एजेंसी द्वारा उपभोक्ताओं को जागरूक करने के लिए एलपीजी पंचायत कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस दौरान एजेंसी के संचालक मुनीनदर ने कहा कि गैंस सिलिंडर के रेगुलेटर को हमेशा बंद रखना चाहिए, जरूरत के समय ही खोले। उन्होंने कहा कि यदि किसी प्रकार का परेशानी हो या गैस का रिसाव हो रहा हो तो तत्काल एजेंसी अथवा टोल फ्री नंबर पर सूचना देना चाहिए। इस दौरान माचिस, स्वीच आदि का प्रयोग करने से बचना चाहिए। उन्होंने कहा कि सावधानी से ही दुर्घटना को टाला जा सकता है। कार्यक्रम में एचपी गैस एजेंसी द्वारा उपभोक्ताओं को जागरूक किया गया और उपभोक्ताओं द्वारा गैस सिलिंडर के संबंध में पूछे गए सवालों का जवाब दिया। इस मौके ग्राम प्रधान रामजी पासी, रमाशंकर विश्वकर्मा, प्रिंस कुमार, राजेंद्र कुमार, विनोद, राजेश, पूजा, अजीत, रामू, लोरिक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें