गाजीपुर। सराफा व्यापार मंडल ने बुधवार की रात आर्य समाज मंदिर परिसर में नगर पालिका परिषद की नव निर्वाचित अध्यक्ष सरिता अग्रवाल का अभिनंदन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि स्वकर की विसंगतियों को जल्द से जल्द दूर कराया जाएगा। जो कार्य अधूरे पड़े हुए हैं उसे जल्द ही पूरा कराया जाएगा।
उन्होंने कहा कि सभी का साथ मिलेगा तो गाजीपुर नगर क्षेत्र को आदर्श नगर पालिका बनाया जाएगा। इस अवसर पर पूर्व पालिकाध्यक्ष विनोद अग्रवाल का भी अभिनंदन किया गया। श्री अग्रवाल ने कहा कि सभी के सहयोग से दूूसरी बार नगर के लोगों की सेवा करने का अवसर मिला है। सबका साथ, सबका विकास नारे को सार्थक किया जाएगा। बगैर किसी भेदभाव के जो वायदा किया गया है चुनाव से पहले उसे पूरा किया जाएगा। सर्राफा व्यापार मंडल ने स्मृति चिन्ह एवं अंगवस्त्र प्रदान कर नव निर्वाचित अध्यक्ष का अभिनंदन किया। इससे पहले संगठन के संरक्षक जवाहरलाल वर्मा ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम में आदित्य प्रकाश, संजीव गुप्त, संजय अग्रहरी, अनूप वर्मा, जयप्रकाश वर्मा, विजय वर्मा, आशीष वर्मा, अजय अग्रहरी, प्रमोद अग्रहरी, गुलाबचंद्र वर्मा, रूपेश वर्मा, राजेश अग्रहरी, मनोज वर्मा, अनिल वर्मा एवं विनय गुप्ता उपस्थित थे। अध्यक्षता दिनेश वर्मा एवं संचालन महामंत्री संतोष कुमार वर्मा ने किया।