फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओवरलोड सवारी गाड़ियां उड़ा रही यातायात माह की धज्जियां

विज्ञापन
विज्ञापन
सेवराई। गहमर थाना क्षेत्र के विभन्नि मार्गो पर खुलेआम यातायात माह की धज्जियां उड़ती नजर आ रही है। बिहार प्रांत से होकर जाने वाली मालवाहक और सवारी गाड़ियां रोजाना पुलिस कर्मियों के सामने से ओवरलोड होकर गुजर रही हैं लेकिन उन पर रोक नहीं लगाई जा रही है।
विज्ञापन

दिलदारनगर से देवल मार्ग पर रोजाना 10 से 15 जीप और आटो सवारी लेकर आती जाती हैं। वाहन चालक पैसा कमाने के चक्कर में आवश्यकता से अधिक यात्रियों को बैठा लेते हैं। इसके चलते निजी वाहनों पर सफर करने वाले यात्रियों के साथ दुर्घंटना होने का भय बना रहता है लेकिन पुलिस कर्मी उन्हें रोकने तक की हिम्मत नहीं करते हैं। लोगों की मानी जाए तो निजी वाहनों से पुलिस कर्मियों द्वारा ओवरलोड संचालन के नाम पर संचालकों से मोटी रकम वसूली जाती है। बीते 3 नवंबर को सुरहा गांव के पास ओवरलोड जीप पलट गई थी। इसमें करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए थे। लोगों का कहना है गहमर पुलिस का देवल पुलिस पिकेट होने के बावजूद क्षेत्र के देवल-भदौरा, रामपुर वाया देवल-दिलदारनगर, भदौरा- बरेजी, भदौरा-लहना आदि सहित विभिन्न मार्गो पर चलने वाली सवारी गाड़िया आवश्यकता से अधिक सवारियों को बैठाकर ले जाती हैं। इस संबंध गहमर थाना निरीक्षक सुरेंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि ओवरलोड वाहनों के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। वाहनों के पकड़े जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस मामले में जमानिया सीओ आरबी सिंह ने बताया कि लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें