फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने शुरू की अनिश्चितकालीन हड़ताल

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने पेंशन तथा वार्षिक मानदेय वृद्घि समेत तीन सूत्रीय मांगों को लेकर रविवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है। इस दौरान सभी कार्यकर्ता व सहायिकाएं कार्य बहिष्कार कर विकास भवन परिसर में धरने पर रहीं। इन्होंने अपनी मांगों के पूरा न होने तक आंदोलन को जारी रखने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ के बैनर तले तीन सूत्रीय मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं का आंदोलन विगत कई दिनों से चला आ रहा है। रविवार को इन्होंने कार्य बहिष्कार किया। साथ ही विकास भवन परिसर में आयोजित धरना- प्रदर्शन में शामिल हुईं। धरना सभा को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष चंद्रप्रभा सिंह ने कहा कि उनकी मांग पूरा होने तक संघ चुप बैठने वाली नहीं है। जिला संरक्षक अमरनाथ दुबे ने कहा कि हमारी पहली मांग आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को 15 हजार एवं सहायिकाओं को 10 हजार रुपया मानदेय दिया जाए, कार्यकर्ताओं को 15 दिन का अवकाश एवं चिकित्सा के लिए धनराशि उपलब्ध कराई जाए और पेंशन तथा वार्षिक मानदेय वृद्धि दो सौ रुपए की जाए शामिल है। इन्हीं मांगों को लेकर संघ हड़ताल करने के लिए बाध्य है। इस मौके पर निर्मला सिंह, माया सिंह, ममता अधिकारी, आशा जायसवाल, संगीता सिंह, नीता सिंह, शीला चौहान, कौशल्या दुबे, ऊषा पाल, लाची देवी, आशा देवी, माया राय, मिथिलेश राय, मीरा यादव, सीता सिंह, कमला यादव, हीरा यादव, ऊषा वर्मा, जामवंती राय, राजेश, सतीश गुप्ता, शोभनाथ, फेंकू कुशवाहा, परशुराम पांडेय आदि उपस्थित थे। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष शीला तिवारी ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें