फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भगवान बुद्ध द्वारा दी गई शिक्षा को करना होगा आत्मसात

विज्ञापन
विज्ञापन
कासिमाबाद(गाजीपुर)। महामानव बुद्ध, अशोक धम्मोत्सव समारोह एवं गौतम बुद्ध शिक्षण संस्थान सिधागरघाट के लोकार्पण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबू सिंह कुशवाहा ने कहा कि भगवान बुद्ध के उपदेश को साकार करना है तो उनके द्वारा दी गई शिक्षा को आत्मसात करना होगा। कहा कि आज के परिवेश में जनसंख्या के आधार पर आरक्षण मिलना चाहिए। जिसकी जितनी हिस्सेदारी है, उसी के हिसाब से आरक्षण भी मिलना चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भगवान बुद्ध ने शिक्षा पर जोर देते हुए कहा था कि कोई कितना भी अच्छे ज्ञान की बात कर ले एवं अच्छी भाषा बोल ले, लेकिन जब तक अपने जीवन में उस ज्ञान को नहीं अपनाएगा, तब तक सही मायने में शिक्षा सार्थक नहीं होगी। श्री कुशवाहा ने कहा कि उनकी पार्टी अति दबे-कुचले एवं पिछडे़ वर्ग के लोगों को उनका अधिकार दिलाने के लिए हमेशा संघर्ष करती रहेगी। समाज के लोगों से आह्वान करते हुए कहा कि हमें एकजुट होकर अपने हक की लड़ाई लड़ने की जरूरत है। केंद्र एवं प्रदेश सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि ये सरकारें कार्य से ज्यादा तमाशा में विश्वास कर रही है। महंगाई चरम सीमा पर है, किसान आत्महत्या कर रहे हैं। व्यवसायी अपने धंधे के नुकसान से परेशान हैं, लेकिन सरकार को भनक तक नहीं लग रही है। इसका खामियाजा अगले लोकसभा चुनाव में मिलना तय है। कार्यक्रम में ततियम्पि शाक्य, अजीत प्रताप कुशवाहा, ओमप्रकाश अकेला, राजू कुशवाहा, राधेश्याम कुशवाहा, प्रभुनाथ कुशवाहा, राहुल कुशवाहा, पप्पू कुशवाहा, अभिषेक कुशवाहा, जयप्रकाश कुशवाहा, हरेंद्र कुशवाहा आदि उपस्थित थे। अध्यक्षता शिवप्रसाद कुशवाहा तथा संचालन रश्मि शाक्या ने किया। अंत में कार्यक्रम के संयोजक अशोक मौर्या ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें