फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंयुवा ने चीनी सामानों को फूंका

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने रविवार को सकलेनाबाद में चीन निर्मित सामानों को फूंककर उसके प्रति अपना विरोध जताया। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष भाष्कर सिंह ने कहा कि चीन भारत का नंबर एक का दुश्मन है। इसलिए आज हम लोग यह संकल्प लें कि चीन निर्मित सामानों की खरीद का हम लोग बहिष्कार करेंगे। मैं लोगों से अपील करता हूं कि इस वर्ष दीपावली में चीनी झालरों से घरों को रोशन न करते हुए मिट्टी के दीप जलाएं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हमारा देश शांति के मार्ग पर चलने वाला देश है लेकिन जब कोई हमारी तरफ गलत निगाह करता है तो उसको करारा जवाब देते हैं। चीन बड़े पैमाने पर भारत में अपने सामानों को बेचकर अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करता है। बावजूद इसके उसकी सोच भारत के प्रति सही नहीं है। वह भारत से नफरत रखते हुए पाकिस्तान की मदद करने का काम करता है। उसकी इस सोच को नाकाम करने की जरूरत है। आज हम सभी लोग इस बात का संकल्प लेते हैं कि चीन निर्मित सामानों का बहिष्कार करते हुए हम चीन की आर्थिक स्थिति को कमजोर करने का कार्य करते हुए अन्य लोगों को भी इस बात के लिए जागरूक करेंगे कि वह भी चीन के सामानों की खरीद न करें। कहा कि हिंदू युवा वाहिनी एक राष्ट्रीय संगठन है, जो देश के प्रति समर्पित विचारों का स्वागत करता है और गद्दारों को सबक सिखलाता है। हिंदू युवा वाहिनी को हम मजबूत बनाएंगे, तभी हिंदू समाज सुरक्षित रहेगा। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य रामबली यादव, ग्राम प्रधान उमेश राम, सूरज शाह, साधू यादव, अधिवक्ता धीरज गुप्ता, विपिन, रामनिवास, अरुण, योगेश गुप्ता, किशोरी, संदीप यादव, वरुण, विवेक आर्य, विनोद, साधू, वीरू सिंह, लाला राय, सुनील गुप्ता, रामप्रताप सिंह, रामनारायन, महातिम, विक्की, ओमकार, रोहित, विजय गुप्ता आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें